Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के ह’त्यारे अपटन का खात्मा, SLR बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के ह’त्यारे अपटन का खात्मा, SLR बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 7, 2025Updated:September 7, 2025No Comments11 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपटन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा में जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन को बड़ी सफलता मिली है। रविवार भोरे-भोर हुए नक्सल-विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने भाकपा (माओवादी) के जोनल कमेटी सदस्य और 10 लाख के इनामी खूंखार उग्रवादी अमित हांसदा उर्फ अपटन को मुठभेड़ में मार गिराया। चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को बीते 6 सितम्बर को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी शीर्ष नेता अपने दस्ते के साथ गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में एक्टिव है। सूचना के आधार पर एएसपी (अभियान) पारस राणा और कोबरा 209 बटालियन के सहायक समादेष्टा दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। रविवार यानी 7 सितम्बर की सुबह लगभग 5:45 बजे, रेला-पराल के पंचलताबुरू जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। इस कार्रवाई में अपटन मारा गया, जबकि अन्य नक्सली जंगल और पहाड़ का सहारा लेकर भाग निकले। बाद में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें एक शव, एक SLR राइफल, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई।

    कौन था अपटन?

    पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने बताया कि खूंखार अमित हांसदा उर्फ अपटन उर्फ चंद्रमोहन हांसदा मूल रूप से बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ढोड़ी का रहने वाला था। भाकपा (माओवादी) संगठन में वह जोनल कमेटी सदस्य के तौर पर काम कर रहा था। उसके उपर सरकार ने दस लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। अपटन पर चाईबासा व आसपास के जिलों में 96 से अधिक बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल होने का इल्जाम था।

    इन बड़ी वारदातों में था शामिल

    • कुकडू हाट नरसंहार (2019) : सरायकेला जिला में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या और हथियार लूट।
    • पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला (2022, गोईलकेरा) : 2 जवान शहीद, हथियार लूट।
    • चाईबासा जेल ब्रेक (2014) : कई नक्सलियों के फरार होने की घटना में भूमिका।
    • इसके अलावा पुलिस पर हमले, ग्रामीणों की हत्या, IED ब्लास्ट और हथियार लूट जैसी अनेक वारदातें।

    इलाके में अब भी सक्रिय नक्सली

    पुलिस के मुताबिक, मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन जैसे शीर्ष माओवादी नेता अब भी कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में अपने दस्ते के साथ सक्रिय हैं। इनके खिलाफ समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

    संगठन को तगड़ा झटका

    चाईबासा एसपी राकेश रंजन का कहना है कि अपटन के मारे जाने से नक्सली संगठन को गहरा झटका लगा है। घटनास्थल से बरामद हथियारों और सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। अभियान अभी भी जारी है और इलाके में सुरक्षा बलों का सघन सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/09/chai.mp4

    खूंखार अपटन के आपराधिक इतिहास की बड़ी घटनाएं

    1. कुकडू हाट नरसंहार (14 जून 2019, सरायकेला-खरसावां):
      आप्टन और उसके साथियों ने साप्ताहिक हाट में घात लगाकर 5 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और सभी हथियार लूट लिए।
    2. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला (4 जनवरी 2022, गोईलकेरा):
      आप्टन ने कमांडर बनकर पूरी योजना बनाई। हमले में 2 जवान शहीद हुए और उनके 3 हथियार (एक AK-47 और दो इंसास राइफल) लूट लिए गए।
    3. प्रताप हेंब्रम की हत्या (जनवरी 2023, तुंबाहाका):
      आप्टन और उसके दस्ते ने ग्रामीण प्रताप हेंब्रम की गोली मारकर हत्या की।
    4. चारो पूर्ती की हत्या (मई 2023, पांता, गोईलकेरा):
      आप्टन और साथियों ने ग्रामीण चारो पूर्ती की गोली मारकर हत्या कर दी।
    5. रोंदो सुरिन उर्फ ड्राइवर की हत्या (अगस्त 2023, लोवाबेड़ा):
      गला रेतकर हत्या की गई।
    6. वैध सुपाय मुटकन की हत्या (अगस्त 2023, रेंगड़ाहातु):
      पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या।
    7. रिटायर्ड आर्मी सुखलाल पूर्ती उर्फ पलटन की हत्या (सितंबर 2023, काशीजोओ, गोईलकेरा):
      आप्टन और बड़ी टीम ने गोली मारकर हत्या की।
    8. झारखंड जगुआर पर हमला (14 अगस्त 2023, तुंबाहाका):
      आप्टन के नेतृत्व में हमला हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी और एक जवान शहीद हो गए।
    9. सारजोमबुरू IED ब्लास्ट (सितंबर 2023, टोंटो):
      आप्टन की टीम ने विस्फोट कराया, जिसमें कोबरा का एक जवान शहीद हो गया।
    10. नेलसन भंगरा की हत्या (जनवरी 2024, समठा, जराइकेला):
      ग्रामीण की हत्या कर दी गई।
    11. जुडू सिरका की हत्या (31 जनवरी 2024, राइका, जेटेया):
      पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या।
    12. जीतेन लागुरी की हत्या (23 फरवरी 2024, बांधाबेड़ा, टोंटो):
      मुखबिरी के संदेह पर हत्या।
    13. चाईबासा जेल ब्रेक (दिसंबर 2014):
      आप्टन और उसके साथियों ने जेल पर हमला कर कई नक्सलियों को छुड़ा लिया।
    14. राय सिंदरी पहाड़ IED ब्लास्ट (27 मई 2018, कुचाई, सरायकेला):
      आप्टन और 20-25 नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया।
    15. बालजोड़ी बारूद लूटकांड (30 मार्च 2023, गुवा, चाईबासा):
      लगभग 100 लोगों के साथ शामिल होकर विस्फोटक सामग्री लूटी गई।
    16. हुसीपी मुठभेड़ (11 अगस्त 2023, गोईलकेरा):
      आप्टन के नेतृत्व में हमला, जिसमें CRPF का एक जवान शहीद हुआ।

    अमित हांसदा उर्फ अपटन का आपराधिक इतिहास

    1. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 50/2012, दिनांक 17.12.2012 – दंगा, घर में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी और यूएपीए।
    2. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 24/2013, दिनांक 24.07.2013 – अपहरण, हत्या, आर्म्स एक्ट और यूएपीए।
    3. मनोहरपुर थाना, कांड संख्या 68/2013, दिनांक 04.08.2013 – चोरी, षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट और यूएपीए।
    4. गुवा थाना, कांड संख्या 03/2016, दिनांक 31.01.2016 – हमला, पुलिस पर हमला, षड्यंत्र और सीएलए एक्ट।
    5. सदर थाना, कांड संख्या 108/2014, दिनांक 19.12.2014 – दंगा, आगजनी, तोड़फोड़ और यूएपीए।
    6. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 27/2017, दिनांक 29.07.2017 – हथियार रखने का मामला।
    7. गुवा थाना, कांड संख्या 27/2017, दिनांक 06.09.2017 – पुलिस पर हमला, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट।
    8. जेटेया थाना, कांड संख्या 13/2017, दिनांक 02.11.2017 – देशद्रोह, षड्यंत्र, विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    9. जेटेया थाना, कांड संख्या 08/2017, दिनांक 08.10.2017 – हत्या, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट।
    10. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 07/2018, दिनांक 29.03.2018 – हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट।
    11. टोन्टो थाना, कांड संख्या 11/2018, दिनांक 12.05.2018 – हत्या की कोशिश, षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम।
    12. टोकलो थाना, कांड संख्या 12/2020, दिनांक 19.09.2020 – रंगदारी और सीएलए एक्ट।
    13. टोकलो थाना, कांड संख्या 15/2020, दिनांक 25.11.2020 – षड्यंत्र, देशद्रोह और सीएलए एक्ट।
    14. टोकलो थाना, कांड संख्या 03/2021, दिनांक 08.02.2021 – पुलिस पर हमला, षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम।
    15. टोकलो थाना, कांड संख्या 09/2021, दिनांक 04.03.2021 – हत्या, पुलिस पर हमला, देशद्रोह और यूएपीए।
    16. टोन्टो थाना, कांड संख्या 57/2022, दिनांक 20.11.2022 – हत्या और विस्फोटक अधिनियम।
    17. टोन्टो थाना, कांड संख्या 63/2022, दिनांक 13.12.2022 – पुलिस पर हमला और यूएपीए।
    18. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 65/2023, दिनांक 12.12.2023 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
    19. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 62/2023, दिनांक 18.11.2023 – हत्या, पुलिस पर हमला, षड्यंत्र और यूएपीए।
    20. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 56/2023, दिनांक 01.11.2023 – पुलिस पर हमला, विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    21. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 34/2023, दिनांक 25.06.2023 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
    22. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 05/2023, दिनांक 06.02.2023 – हत्या की कोशिश, पुलिस पर हमला और यूएपीए।
    23. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 59/2023, दिनांक 08.11.2023 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
    24. गुवा थाना, कांड संख्या 10/2023, दिनांक 31.03.2023 – डकैती, अपहरण और यूएपीए।
    25. मुफ्फसिल थाना, कांड संख्या 197/2023, दिनांक 24.11.2023 – हत्या की कोशिश और विस्फोटक अधिनियम।
    26. टोन्टो थाना, कांड संख्या 01/2023, दिनांक 15.01.2023 – हत्या की कोशिश, पुलिस पर हमला और यूएपीए।
    27. टोन्टो थाना, कांड संख्या 03/2023, दिनांक 13.02.2023 – आगजनी, धमकी और आर्म्स एक्ट।
    28. टोन्टो थाना, कांड संख्या 10/2023, दिनांक 17.03.2023 – डकैती का प्रयास और यूएपीए।
    29. टोन्टो थाना, कांड संख्या 24/2023, दिनांक 19.05.2023 – हत्या और विस्फोटक अधिनियम।
    30. टोन्टो थाना, कांड संख्या 25/2023, दिनांक 25.05.2023 – हत्या और विस्फोटक अधिनियम।
    31. टोन्टो थाना, कांड संख्या 26/2023, दिनांक 02.06.2023 – पुलिस पर हमला और यूएपीए।
    32. टोन्टो थाना, कांड संख्या 28/2023, दिनांक 11.06.2023 – पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट।
    33. टोन्टो थाना, कांड संख्या 30/2023, दिनांक 11.06.2023 – हत्या की कोशिश और विस्फोटक अधिनियम।
    34. टोन्टो थाना, कांड संख्या 33/2023, दिनांक 28.06.2023 – पुलिस पर हमला और यूएपीए।
    35. टोन्टो थाना, कांड संख्या 34/2023, दिनांक 12.07.2023 – पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट।
    36. टोन्टो थाना, कांड संख्या 40/2023, दिनांक 07.08.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
    37. टोन्टो थाना, कांड संख्या 41/2023, दिनांक 10.08.2023 – पुलिस पर हमला और यूएपीए।
    38. टोन्टो थाना, कांड संख्या 42/2023, दिनांक 14.08.2023 – हत्या, देशद्रोह और यूएपीए।
    39. टोन्टो थाना, कांड संख्या 43/2023, दिनांक 16.08.2023 – हत्या और यूएपीए।
    40. टोन्टो थाना, कांड संख्या 44/2023, दिनांक 16.08.2023 – पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम।
    41. टोन्टो थाना, कांड संख्या 47/2023, दिनांक 10.09.2023 – विस्फोटक अधिनियम और सीएलए एक्ट।
    42. टोन्टो थाना, कांड संख्या 50/2023, दिनांक 30.09.2023 – हत्या, पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
    43. टोन्टो थाना, कांड संख्या 61/2023, दिनांक 02.11.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
    44. टोन्टो थाना, कांड संख्या 62/2023, दिनांक 09.11.2023 – षड्यंत्र और विस्फोटक अधिनियम।
    45. टोन्टो थाना, कांड संख्या 65/2023, दिनांक 02.12.2023 – विस्फोटक अधिनियम और सीएलए एक्ट।
    46. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 12/2024, दिनांक 17.03.2024 – अपराधी को शरण देने का आरोप।
    47. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 06/2024, दिनांक 10.02.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
    48. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 03/2024, दिनांक 15.01.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
    49. गोईलकेरा थाना, कांड संख्या 01/2024, दिनांक 03.01.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
    50. गुवा थाना, कांड संख्या 16/2024, दिनांक 18.06.2024 – पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम।
    1. गुवा थाना, कांड संख्या 18/2024, दिनांक 09.07.2024 – हत्या और यूएपीए।
    2. गुवा थाना, कांड संख्या 19/2024, दिनांक 19.07.2024 – पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट।
    3. गुवा थाना, कांड संख्या 20/2024, दिनांक 20.07.2024 – विस्फोटक अधिनियम और सीएलए एक्ट।
    4. गुवा थाना, कांड संख्या 21/2024, दिनांक 27.07.2024 – हत्या की कोशिश और यूएपीए।
    5. गुवा थाना, कांड संख्या 22/2024, दिनांक 05.08.2024 – विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट।
    6. गुवा थाना, कांड संख्या 23/2024, दिनांक 06.08.2024 – पुलिस पर हमला और यूएपीए।
    7. गुवा थाना, कांड संख्या 24/2024, दिनांक 07.08.2024 – हत्या और यूएपीए।
    8. गुवा थाना, कांड संख्या 25/2024, दिनांक 11.08.2024 – विस्फोटक अधिनियम।
    9. गुवा थाना, कांड संख्या 26/2024, दिनांक 18.08.2024 – हत्या और पुलिस पर हमला।
    10. गुवा थाना, कांड संख्या 27/2024, दिनांक 22.08.2024 – विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    11. गुवा थाना, कांड संख्या 28/2024, दिनांक 24.08.2024 – हत्या और आर्म्स एक्ट।
    12. गुवा थाना, कांड संख्या 29/2024, दिनांक 25.08.2024 – विस्फोटक अधिनियम।
    13. गुवा थाना, कांड संख्या 30/2024, दिनांक 26.08.2024 – हत्या और पुलिस पर हमला।
    14. गुवा थाना, कांड संख्या 31/2024, दिनांक 28.08.2024 – विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    15. गुवा थाना, कांड संख्या 32/2024, दिनांक 29.08.2024 – हत्या और यूएपीए।
    16. गुवा थाना, कांड संख्या 33/2024, दिनांक 30.08.2024 – पुलिस पर हमला और आर्म्स एक्ट।
    17. गुवा थाना, कांड संख्या 34/2024, दिनांक 01.09.2024 – हत्या की कोशिश और विस्फोटक अधिनियम।
    18. गुवा थाना, कांड संख्या 35/2024, दिनांक 02.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    19. गुवा थाना, कांड संख्या 36/2024, दिनांक 03.09.2024 – हत्या और यूएपीए।
    20. गुवा थाना, कांड संख्या 37/2024, दिनांक 05.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम।
    21. गुवा थाना, कांड संख्या 38/2024, दिनांक 06.09.2024 – हत्या और आर्म्स एक्ट।
    22. गुवा थाना, कांड संख्या 39/2024, दिनांक 07.09.2024 – पुलिस पर हमला और विस्फोटक अधिनियम।
    23. गुवा थाना, कांड संख्या 40/2024, दिनांक 08.09.2024 – हत्या और यूएपीए।
    24. गुवा थाना, कांड संख्या 41/2024, दिनांक 09.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम।
    25. गुवा थाना, कांड संख्या 42/2024, दिनांक 10.09.2024 – हत्या और पुलिस पर हमला।
    26. गुवा थाना, कांड संख्या 43/2024, दिनांक 11.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    27. गुवा थाना, कांड संख्या 44/2024, दिनांक 12.09.2024 – हत्या और आर्म्स एक्ट।
    28. गुवा थाना, कांड संख्या 45/2024, दिनांक 13.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम।
    29. गुवा थाना, कांड संख्या 46/2024, दिनांक 14.09.2024 – हत्या और पुलिस पर हमला।
    30. गुवा थाना, कांड संख्या 47/2024, दिनांक 15.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    31. गुवा थाना, कांड संख्या 48/2024, दिनांक 16.09.2024 – हत्या और यूएपीए।
    32. गुवा थाना, कांड संख्या 49/2024, दिनांक 17.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट।
    33. गुवा थाना, कांड संख्या 50/2024, दिनांक 18.09.2024 – हत्या और यूएपीए।
    34. गुवा थाना, कांड संख्या 51/2024, दिनांक 19.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम।
    35. गुवा थाना, कांड संख्या 52/2024, दिनांक 20.09.2024 – हत्या और पुलिस पर हमला।
    36. गुवा थाना, कांड संख्या 53/2024, दिनांक 21.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    37. गुवा थाना, कांड संख्या 54/2024, दिनांक 22.09.2024 – हत्या और आर्म्स एक्ट।
    38. गुवा थाना, कांड संख्या 55/2024, दिनांक 23.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम।
    39. गुवा थाना, कांड संख्या 56/2024, दिनांक 24.09.2024 – हत्या और पुलिस पर हमला।
    40. गुवा थाना, कांड संख्या 57/2024, दिनांक 25.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।
    41. गुवा थाना, कांड संख्या 58/2024, दिनांक 26.09.2024 – हत्या और यूएपीए।
    42. गुवा थाना, कांड संख्या 59/2024, दिनांक 27.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट।
    43. गुवा थाना, कांड संख्या 60/2024, दिनांक 28.09.2024 – हत्या और यूएपीए।
    44. गुवा थाना, कांड संख्या 61/2024, दिनांक 29.09.2024 – विस्फोटक अधिनियम।
    45. गुवा थाना, कांड संख्या 62/2024, दिनांक 30.09.2024 – हत्या और पुलिस पर हमला।
    46. गुवा थाना, कांड संख्या 63/2024, दिनांक 01.10.2024 – विस्फोटक अधिनियम और यूएपीए।

    Also Read : BREAKING : चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर व हथियार बरामद

    eliminated SLR recovered SLR बरामद the killer of more than a dozen policemen Upton एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हत्यारे अपटन का खात्मा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगंगा नदी में नहाते समय दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी
    Next Article धनबाद खदान हादसा : 6 मजदूरों की मौ’त, मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.