Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गैंगस्टर सुशील की हत्या के प्रतिशोध में यूपी के शूटर राज सिंह की सिर काटकर हत्या, पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी, पुलिस जुटी जांच में
    जोहार ब्रेकिंग

    गैंगस्टर सुशील की हत्या के प्रतिशोध में यूपी के शूटर राज सिंह की सिर काटकर हत्या, पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी, पुलिस जुटी जांच में

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2020Updated:August 12, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/पटना। बेलागंज थाना अंतर्गत गया-पटना मार्ग के फतेहपुर टयूबवेल के समीप बोरे में बंद एक शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। सिरकटी लाश की खबर फैलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी थी। मृतक की पहचान के संदर्भ में फिलहाल कोई पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। वैसे सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार मृतक यूपी का शूटर राजसिंह है।

    राजसिंह गोरखपुर के बेलाटांड़ का रहने वाला बताया गया है। इसका हमेशा बिहार से ताल्लुकात रहा है। गया और पटना के अपराधियों के संपर्क में यह रहता था। इसकी हत्या के संबंध में बेलागंज थाना की पुलिस ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया था।
    दोपहर में देखी गया शव, 40 वर्ष की उम्र के व्यक्ति का था
    बताया जा रहा कि सोमवार की दोपहर गया-पटना सड़क पर दोहपर में शव को देखा गया। धड़ और सिर अलग कर दिया गया था। मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास की थी। बोरे में शव के मिलने से यह साफ हो रहा था, कि इस तरह से नृशंस हत्या की वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया था और शव को लाकर इस स्थान पर फेंका गया था।

    शव को देखने के बाद स्थानीय पुलिसकर्मियों का कहना है कि हत्या की घटना दो दिन पहले ही संभवत: की गई है। शव को टयूबवेल के पास फेंककर अपराधी फरार होने में सफल हो गए। मृतक के पैर और हाथ रस्सी से बंधा था। शव के समीप से एक कपड़ा से भरा हुआ बैग पुलिस ने बरामद किया है।

    वस्त्र से मिले कागज के टुकड़े में हजारीबाग कोर्ट में सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड की चर्चा की गई है

    मृतक के वस्त्र के पैकेट से एक कागज का टुकड़ा मिला है। इसमें हजारीबाग कोर्ट में सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड की चर्चा की गई है। अमन श्रीवास्तव के नाम से लिखे कागज के टुकड़े में कहा गया है, कि हजारीबाग कोर्ट में डॉन सुशील श्रीवास्तव की हत्या के शूटर से लेकर सेटर तक को ढूंढ कर यही हाल किया जाएगा। जानकारी हो कि सुशील श्रीवास्तव की हत्या बीते वर्ष हुई थी। इस हत्या के प्रतिशोध में गोरखपुर में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। महज बारह दिन में तीनों की हत्या हुई थी।

    गैंगवार में हुई हत्या, अमन सिन्हा के इशारे पर होने की आशंका

    यूपी के गोरखपुर के शूटर राजसिंह की हत्या गैंगवार और वर्चस्व को लेकर हुई है। अमन श्रीवास्तव के इशारे पर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक डॉन सुशील श्रीवास्तव का बेटा अमन श्रीवास्तव है। मौके पर छोड़े गए पर्चे में अमन श्रीवास्तव का नाम होने से काफी कुछ साफ हो रहा, कि मामला गैंगवार से जुड़ा है।

    झारखंड के हजारीबाग से जुड़े हैं तार, तहकीकात की जा रही है

    शव के पास मिले सामग्रियों से हत्या के तार झारखंड के हजारीबाग से जुड़े प्रतीत हो रहे हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया है। हत्याकांड के तार कहां से जुड़े हैं, इसका खुलासा शीघ्र हो जाएगा। -अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष बेलागंज।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के दो सीबीआई अधिकारियों समेत 15 को गृह मंत्री पदक
    Next Article भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 66999 नए मामले सामने आए, 942 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.