Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार से शुरू होगी अन्लॉक की प्रक्रिया
    देश

    नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार से शुरू होगी अन्लॉक की प्रक्रिया

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दिल्ली में कोरोना वायरस के घटते मामलों और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसे लेकर शुक्रवार की सुबह दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक हुई है, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो रही है. उन्होंने कहा कि ‘बहुत मेहनत और मुश्किल से कोरोना काबू में आया है लेकिन पूरी लड़ाई नहीं जीती गई है. ऐसा ना हो कि पिछले 1 महीने में जो फायदा हुआ वह बेकार चला जाए इसलिए सब का यह मानना है कि धीरे-धीरे खोला जाए.’

    सीएम ने कहा कि ‘खोलते हमको उन लोगों का ख्याल रखना है जो समाज में उन लोगों का ध्यान रखना है जो दिहाड़ी पर काम करते हैं. ऐसे मजदूर हमको कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों में काम करने वाले दिखते हैं. यह तय हुआ है कि इन दो गतिविधियों को सोमवार 31 मई से खोला जाएगा.’

    मामले बढ़े तो पुनः रोक दी जाएगी अनलॉक की प्रक्रिया

    उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों को देखते हुए ही आगे अनलॉक की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा, ‘हर हफ्ते हम जनता के सुझावों के आधार पर और एक्सपर्ट के विचारों के आधार पर धीरे-धीरे खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे. अगर मामले फिर से बढ़ने लगे तो हमको इस प्रक्रिया को रोकना होगा. सभी को एहतियात बरतने की ज़रूरत है. लॉकडाउन मजबूरी में लगाया जाता है हम नहीं लगाना चाहते.’

    सोमवार से कन्स्ट्रक्शन और फैक्ट्रीज़ की गतिविधियां शुरू करने पर कहा उन्होंने बताया कि-

    1. इंडस्ट्रियल एरिया में चारदीवारी या परिसर में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिट को चलाने की इजाजत होगी.
    2. एक चारदीवारी (तय कंस्ट्रक्शन साइट) में मजदूरों को कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी के लिए काम करने की इजाजत होगी.

    ज्ञात हो कि दिल्ली में 20 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है. लेकिन 22 अप्रैल को दिल्ली में जहां 36% पॉजिटिविटी रेट था वहीं 27 मई को 1.53% के स्तर पर आ चुका है.

    coronavirus lockdown unlock 02
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराँची वैक्सिनेसन अपडेट: 29 तथा 30 मई के लिए राँचीवासी आज बुक कर सकते हैं स्लोट
    Next Article पटना : मुख्य मंत्री नीतीश के कल्याण बिगहा गांव में एक भी कोरोना मरीज नहीं,100 RT-PCR जांच में नहीं निकला कोई पॉजिटिव

    Related Posts

    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    साइप्रस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    बाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर किया बम से हमला, देखें CCTV फुटेज

    June 16, 2025
    Latest Posts

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.