Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 2:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»अज्ञात वाहन ने NH 31 पर दो बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनों की मौत
    बिहार

    अज्ञात वाहन ने NH 31 पर दो बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खगड़िया । महेशखूंट थाना क्षेत्र के हरंगि टोल ढाला एनएच 31 पर दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे घटी है। मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के जयप्रभा नगर वार्ड 14 निवासी सुधन राम के 24 वर्षीय पुत्र राजेश राम और परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी गुलो सिंह के 22 वर्षीय पुत्र टुनटुन सिंह के रूप में हुई है।

    घटना के बाद महेंशखूंट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के संबंध में महेंशखूंट थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। जिनको किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक युवकों के परिजनों को दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक टुनटुन सिंह का बेगूसराय में जेसीबी चलता है। बताया गया कि मृतक शनिवार सुबह परबत्ता के सलारपुर अपने घर से बाइक से बेगूसराय के लिए निकला था। जिस दौरान महेंशखूंट में घटना घटित हुई है। अपने 3 भाई और 1 बहन में सबसे बड़ा टुनटुन सिंह अपने घर का इकलौता कमाऊ युवक था। उसकी शादी बीते वर्ष मार्च में हुई थी। मृतक के पिता गुलो सिंह ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं। जबकि घर का खर्च उनका बेटा ही चलाता था।

    पिता ने बताया कि अब उनके घर को कौन चलाएगा? टुनटुन बेगूसराय में किराए के मकान में अकेले रहता था। जो पर्व त्योहार में घर आता था। मृतक के परिजन के अनुसार टुनटुन सिंह अपने दोस्त सुधन राम को सुबह में बुलाकर बाइक से बेगूसराय के लिए निकला था। सुधन राम के पिता राजेश राम ने बताया कि उनका बेटा परबत्ता के सलारपुर के पास मकरसंक्रांति में ससुराल गया था। इसे टुनटुन ने बुलाया था। राजेश राम ने बताया कि उनके बेटे की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई है और उसकी एक डेढ़ वर्ष की बेटी है।​​​​​​​

    महेशखूंट पसराहा के बीच बराबर होती हैं घटनाएं

    खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच-31 और पसराहा के बीच अक्सर सड़क दुर्घटना होती है। लोगों की मानें तो इस जगह पर सड़क बराबर धंस जाता है। इसके कारण सड़क कुछ जगह पर उबर-खाबड़ हो गया है। लोगों का कहना है कि उक्त जगह पर अक्सर वाहन चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो देता है। जो लोगों के लिए मौत की वजह बन रहा है।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAP जवान की साहेबगंज में मौत, परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल
    Next Article शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

    Related Posts

    बिहार

    IGIMS पटना में शुरू हुई प्रीपेड कैशलेस कार्ड सुविधा, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

    August 10, 2025
    ट्रेंडिंग

    वोटर लिस्ट में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम दो जगह, सियासी हलचल तेज

    August 10, 2025
    बिहार

    जहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम

    August 10, 2025
    Latest Posts

    IGIMS पटना में शुरू हुई प्रीपेड कैशलेस कार्ड सुविधा, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

    August 10, 2025

    PM मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों और बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का किया उद्घाटन

    August 10, 2025

    अंधविश्वास के चक्कर में रे’त डाला वृद्ध का गला, दो संदिग्ध गिरफ्तार

    August 10, 2025

    JSCA ने कड़ा कदम उठाया, रणजीत और संतोष सिंह की सदस्यता समाप्त

    August 10, 2025

    मुरुमडीह पुलिया के पास हाइवा से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौ’त

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.