Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»वृद्ध दंपति ह’त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, दो अब भी फरार
    खूंटी

    वृद्ध दंपति ह’त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, दो अब भी फरार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 21, 2025Updated:November 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदुप नीचेटोली गांव निवासी वृद्ध दंपति कानू मुंडा (66) और उनकी पत्नी गौरी देवी (64) की गई हत्या मामले में पुलिस ने उसी गांव के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में कांडे मुंडा (25) और जयलाल मुंडा (19) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका गौरी देवी अक्सर उन लोगों के साथ गाली गलौज करती थी और ताना मारती थी। इसी बात पर गुस्से में आकर उन लोगों ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वृद्ध दंपति की हत्या की योजना बनाई और घटना के दिन रात में जब वृद्ध दंपति अपने घर में सो रहे थे तो घर में घुसकर उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

    गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार एक टांगी और एक तोनो को बरामद कर लिया है। वहीं हत्याकांड में शामिल अन्य दो आरोपित फिलहाल फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कीी छापेमारी जारी है। यह जानकारी खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक ने शुक्रवार कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

    उन्‍होंने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपित गांव में ही रह रहे थे, ताकि किसी को उन पर कोई संदेह न हो। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब उक्त आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

    मालूम हो कि वृद्ध दंपति की हत्‍या 14 नवंबर की रात में कर दी गई थी। मामले के उद्भेदन के लिए गठित छापेमारी टीम में मारंगहादा अंचल के पुलिस निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा, मारंगहादा थाना के एसआई संतोष रजक, एसआई मनोज कुमार यादव, एएसआई कृष्णकांत मेहता, एएसआई विमल तिग्गा सहित तकनीकी शाखा के कर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : IITF में झारखंड की धमक, जनजातीय आभूषण ने खींची देशभर की नजरें

    Elderly couple murder case solved Two accused arrested खूंटी दो आरोपी गिरफ्तार वृद्ध दंपति हत्याकांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIITF में झारखंड की धमक, जनजातीय आभूषण ने खींची देशभर की नजरें
    Next Article रांची में बोरिंग कराना हुआ महंगा, अब प्रति फुट देने होंगे इतने रुपये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.