Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 3:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ग्रामीणों का अनोखा विरोध : बदहाल सड़क पर धान की बुआई
    झारखंड

    ग्रामीणों का अनोखा विरोध : बदहाल सड़क पर धान की बुआई

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : भागलपुर जिले के रसलपुर खडहरा से झारखंड सीमा तक जाने वाली 12 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क बीते पांच साल से जर्जर हालत में है। इसकी बदहाली से तंग आकर गुरुवार को अमडंडा गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई के जरिए स्थानीय सांसद और विधायक की कार्यशैली के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

    यह सड़क बिहार और झारखंड को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लेकिन गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार वाहन गड्ढों में पलट जाते हैं, जिससे लोगों को गंभीर चोटें आती हैं और कभी-कभी जान तक चली जाती है।

    प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि…

    ग्रामीण भरत पासवान, अनिल तांती, उमर फारूक, पंकज कुशवाह, सिन्टू यादव, खखरी देवी, सुनिता देवी, राजीव कुशवाहा और राज अंकित कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि इस सड़क की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और चुनाव के समय नेताओं को गांव में घुसने नहीं देंगे। स्थानीय विधायक पवन यादव को फोन लगाया गया तो उन्होंने बात नहीं की।

    Also Read : बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल की निकली बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू कर सकेंगे आवेदन

    Amdanda village Bhagalpur Bihar damaged road Demonstration Government Negligence Jharkhand border Mla MP paddy plantation public agitation Rasalpur Khadhara Road Blockade road issue rural issues unique protest Unique protest by villagers: Sowing paddy on dilapidated road villagers protest अनोखा प्रदर्शन अमडंडा गांव ग्रामीण मुद्दे ग्रामीण विरोध ग्रामीणों का अनोखा विरोध : बदहाल सड़क पर धान की बुआई जन आंदोलन जर्जर सड़क झारखंड सीमा धान की रोपाई बिहार भागलपुर रसलपुर खडहरा विधायक विरोध प्रदर्शन सड़क जाम सड़क समस्या सरकारी उदासीनता सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसहायक आचार्य परीक्षा नॉर्मलाइजेशन विवाद मामला : हाईकोर्ट ने 100 सीट रिजर्व रखने का दिया निर्देश
    Next Article सितंबर में पाकिस्तान जा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में छठ पर्व की तैयारियां तेज, 60 से ज्यादा घाटों पर सफाई और सुरक्षा के इंतजाम

    October 21, 2025
    बिहार

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर, फिर…

    October 21, 2025
    बिहार

    राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर छापेमारी… जानें क्यों

    October 21, 2025
    Latest Posts

    रांची में छठ पर्व की तैयारियां तेज, 60 से ज्यादा घाटों पर सफाई और सुरक्षा के इंतजाम

    October 21, 2025

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर, फिर…

    October 21, 2025

    ऋषभ पंत की दमदार वापसी, भारत A टीम के कप्तान बनाए गए

    October 21, 2025

    राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर छापेमारी… जानें क्यों

    October 21, 2025

    तेज रफ्तार हाईवा पुल से गिरा, फिर…

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.