Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»केन्द्रीय खेलकूद मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, भारत खेलकूद की महाशक्ति बनेगा
    खेल

    केन्द्रीय खेलकूद मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, भारत खेलकूद की महाशक्ति बनेगा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    अहमदाबाद : केन्द्रीय खेलकूद मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को कहा कि भारत विश्वभर में खेलकूद क्षेत्र में महाशक्ति बनेगा। रिजिजू ने गुजरात में अहमदाबाद के निकट गोधावी संस्कारधाम संकुल से खेल महाकुम्भ 2019 के शुभारम्भ के मौके पर यह बात कही।

    रिजिजू ने कहा,“भारतीयों को अब अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एक-दो मेडल से संतोष नहीं होगा। भारत विश्वभर में खेलकूद क्षेत्र में महाशक्ति बनेगा।” इस अवसर पर गुजरात के खेलकूद मंत्री ईश्वरभाई पटेल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, राष्ट्रीय नेशनल बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचन्द, सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनन्द, निशानेबाज गगन नारंग, राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित दीपा मलिक सहित अनेक जानेमाने खिलाड़ी मौजूद थे।

    खेल मंत्री ने खेलकूद क्षेत्र में गुजरात सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात में खेलकूद क्षेत्र में जो ढांचागत सुविधाएं विकसित की गई हैं, इस प्रकार की सुविधाएं अन्य राज्यों में नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि संस्कारधाम और गुजरात अन्य राज्यों के लिए आदर्श बनेंगे। केन्द्र सरकार भी गुजरात के खेल महाकुम्भ से प्रेरणा लेगी। केन्द्र सरकार राज्य सरकारों के खेल मंत्रियों की कांफ्रेस केवड़िया में करने पर विचार कर रही है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान में सभी से जुड़ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा,“फिट इंडिया सिर्फ खेलकूद मंत्रालय का अभियान नहीं है। हमारा फिट रहना किसी और के लिए जरूरी नहीं बल्कि हमारे लिए जरूरी है। तन्दुरुस्त शरीर तन्दुरुस्त मन के लिए आवश्यक है। तन्दुरुस्त व्यक्ति ही तन्दुरुस्त भारत का निर्माण करेगा। खेलकूद क्षेत्र के माध्यम से देश को एक होने की शक्ति मिलती है इसलिए सभी को गेम खेलने चाहिए।”

    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने खेल महाकुम्भ 2019 का शानदार शुभारम्भ करवाया। साथ ही संस्कारधाम की स्पोर्ट्स अकादमी का उद्घाटन करते हुए विश्वास जताया कि गुजरात प्रधानमंत्री के फिट इंडिया संकल्प में अग्रसर रहेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि संस्कारधाम की यह नवीन स्पोर्ट्स अकादमी बालकों को वैश्विक स्तर के लिए उत्तम प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने फुटबॉल और आर्चरी की खेल प्रतियोगिताओं का प्रारम्भ करवाकर खेल महाकुम्भ 2019 का शुभारम्भ करवाया।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनिल कुंबले ने सराहना करते हुए कहा, धोनी सम्मानजनक विदाई के हकदार
    Next Article जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए होंगे एक ही हाईकोर्ट, निरस्त हो जाएंगे राज्य के अपने 164 कानून, पढ़ें पूरी खबर

    Related Posts

    खेल

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की दमदार टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

    June 18, 2025
    खेल

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025
    खेल

    न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2026 : BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इस जिले में मिलेगा गोवा जैसा आनंद

    June 18, 2025

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की दमदार टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

    June 18, 2025

    भारत के इन चार राज्यों में जन्म ले रहे हैं कुपोषित बच्चे

    June 18, 2025

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.