Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को आयेंगे झारखंड, 5000 करोड़ के सड़क निर्माण की देंगे सौगात
    झारखंड

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को आयेंगे झारखंड, 5000 करोड़ के सड़क निर्माण की देंगे सौगात

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च गुरूवार को झारखंड आयेंगे। केंद्रीय मंत्री रांची-जमशेदपुर की 4468 करोड़ की लागत से कई महत्वपूर्ण सड़कों की सौगात भी देंगे। इसके अलावा सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे की जानकारी झारखंड सरकार को भी दी गयी है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की झारखंड कार्यालय की ओर से एनएचएआई के परियोजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास के लिए सूची भी तैयार की गयी है। इसके अलावा एनएच विंग झारखंड भी अलग से रोड की सूची फाइनल कर रहा है जिसका उद्घाटन-शिलान्यास किया जाना है।

    केंद्रीय मंत्री रांची – बोकारो से जुड़ी 60 किमी एक्सप्रेस-वे निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे। जिसमें करीब 2222 करोड़ की लागत आयेगी. वहीं, लाइफलाइन मानी जानी वाली एनएच 33 के जमशेदपुर-महुलिया सेक्शन का उद्घाटन भी करेंगे. केंद्रीय मंत्री के झरखंड दौरे को देखते हुए मंत्रालय की ओर से तैयारी करने का निर्देश दिया गया। उद्घाटन-शिलान्यास समारोह में सांसदों- विधायकों को भी आमंत्रित किया जायेगा.

    जमशेदपुर की इस कॉरिडोर की रखेंगे नींव
    एलिवेटेड कॉरिडोर- कालीमंदिर चौक- बालगुमा जमशेदपुर सेक्शन एनएच 33, किमी, 10.04 किमी. 1876 करोड़.

    इस योजना का करेंगे उद्घाटन: चार-छह लेन रोड जमशेदपुर-महुलिया सेक्शन एनएव 33 में 44.219 किमी, लागत 465.23 करोड़.

    कुल: 2241 करोड़, 54 किमी रोड.

    रांची की इन सड़कों की नींव रखेंगे
    परियोजना का नाम: बोकारो ,जैनामोड़- गोला एक्सप्रेस-वे: 1008 करोड़ रुपये की लागत, कुल लंबाई – 32.49 किमी.

    गोला-ओरमांझी रोड- 1214 करोड़, 27.846 किमी रोड.

    कुल: 2222 करोड़, लागत- 60 किमी रोड.

    उद्घाटन करेंगे. रामगढ़ के पटेल चौक में वीयूपी एनएच 31: 24.09 करोड़, एक किमी रोड.

    कुल: 2246 करोड़, 61 किमी.

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी केस में राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत बरकरार
    Next Article झारखंड विधानसभा सत्र : सदन में गूंजा शराब से राजस्व का मुद्दा, रिम्स के मुद्दे पर मंत्री और विधायक आमने-सामने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.