Ranchi : केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे रांची पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से धनबाद जाएंगे, जहां वे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में भाग लेंगे।
धनबाद से रांची वापसी के बाद होगा नागरिक अभिनंदन
धनबाद में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री रांची लौटेंगे। राजधानी रांची में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।
विभिन्न संस्थाएं रहेंगी शामिल
इस कार्यक्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल, अधिवक्ता परिषद, चेंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच सहित कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नए वकीलों को लाइसेंस प्रदान करेंगे। साथ ही मेडिकल चेक-अप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Also Read : रामगढ़ में अवैध खनन से बड़ा हादसा, करमा प्रोजेक्ट में जमीन धंसने से 8 से 10 लोग दबे
Also Read : लेक्चरर नियुक्ति मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं
Also Read : PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत
Also Read : पटना में बेकाबू कार गंगा में समाई, नाव चालकों ने ऐसे बचाई दंपति की जान