Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने डीवीसी का बकाया वसूलने के लिए झारखंड सरकार के आरबीआई खाते से काटे 714 करोड़
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने डीवीसी का बकाया वसूलने के लिए झारखंड सरकार के आरबीआई खाते से काटे 714 करोड़

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने डीवीसी का बकाया वसूलने के लिए झारखंड सरकार के आरबीआई खाते से 714 करोड़ रुपये काट लिया है। एक दिन पहले ही झारखंड सरकार की ओर से ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव ने ऊर्जा मंत्रालय और आरबीआई को पत्र लिख कर जानकारी दी थी कि मंत्रिपरिषद ने त्रिपक्षीय समझौते से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। दूसरी किस्त न काटी जाए।

    केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के सचिव संजीव एन. सहाय ने आरबीआई गर्वनर को डीओ लेटर जारी कर त्रिपक्षीय समझौते के तहत झारखंड सरकार के खाते से डीवीसी बकाया 2114.18 करोड़ वसूलने के लिए 714 करोड़ काट कर केंद्र सरकार के खाते में जमा करने को कहा। आरबीआई ने कार्रवाई कर दी है। समझौते की शर्तों के तहत पहली किस्त बीते वर्ष अक्तूबर 2020 में 1417.50 करोड़ रुपये काटी गई। इसके बाद झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) की ओर से बकाया भुगतान नहीं किए जाने पर दूसरी किस्त काटने के लिए 20 दिसंबर को नोटिस दिया गया था।

    पत्र में कहा गया है कि डीवीसी बिजली की आपूर्ति जेबीवीएनएल को करता है। यह आपूर्ति 2015 और 2017 में दोनों के बीच हुए बिजली खरीद समझौते के तहत की जाती है। लेकिन जेबीवीएनएल खरीदी गई बिजली का नियमित भुगतान नहीं कर रहा। इस कारण 30 नवंबर 2020 तक जेबीवीएनएल पर डीवीसी का 4949.56 करोड़ रुपये कुल बकाया हो गया है। झारखंड सरकार अवविवादित 3558.68 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर सहमत है। अक्तूबर 2020 में बकाया किस्त 1417.50 करोड़ रुपये काटा जा चुका है। शेष 2114.18 करोड़ रुपये बकाया को 714 करोड़ की तीन किस्तों में वसूला जाएगा। शेष राशि डीवीसी की ओर से बकाया का आकलन करने के बाद समाहित की जाएगी।

    त्रिपक्षीय समझौता
    ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार, झारखंड सरकार और आरबीआई के बीच 27 अप्रैल 2017 को त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। यह समझौता केंद्रीय उपक्रमों जैसे बिजली उत्पादन करने वाली कंपनियों को पेंमेंट गैरंटी के लिए किया गया था। इसके तहत दिए गए बिल की तारीख से 60 दिन या रिसिप्ट देने के 45 दिन में भुगतान नहीं किया गया तो केंद्र सरकार के अंतर्गत ऊर्जा मंत्रालय वसूली के लिए राज्य सरकार के आरबीआई खाते से पैसे काटने के लिए आरबीआई को डीओ लेटर जारी कर सकेगा।

    त्रिपक्षीय समझौते से झारखंड बाहर हुआ
    झारखंड मंत्रिपरिषद की छह जनवरी को हुई बैठक में त्रिपक्षीय समझौते से झारखंड ने बाहर निकलने कर फैसला लिया। कहा गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं , 15वें वित्त आयोग के तहत व संविधान के तहत मिलने वाली रााशि में से बकाया वसूली की गई। इससे राज्य और राज्य की जनता पर प्रभाव पड़ा। इस समझौते को एक तरफा बताया गया। इसलिए इससे बाहर निकलने का निर्णय लिया गया। दूसरी ओर केंद्र ऊर्जा मंत्रालय ने बकाया वसूली के लिए पत्र भी छह जनवरी को जारी किया था।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला के पिंडराबेड़ा जंगल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस छानबीन में जुटी
    Next Article चतरा: 25 किलो अफीम के साथ माफिया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    Latest Posts

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.