Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 5:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, स्थानीय लोगों द्वारा बंधक अपराधी पुलिस के चंगुल से फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, स्थानीय लोगों द्वारा बंधक अपराधी पुलिस के चंगुल से फरार

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाईप के समीप बुधवार तड़के बेखौफ अपराधियों ने सूजय नंदी नामक युवक को गोली मार दी।आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सुजय नंदी को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुजय को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दो की संख्या में अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। वैसे हैरान करने वाली बात ये है कि अपराधियों को स्थानीय लोगों ने घेरकर बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस भी पहुंच चुकी थी। लेकिन अपराधियों के खौफ से पुलिसकर्मी दहशत में नजर आए। और अपराधियों को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा सके. मौका देख अपराधी भागने में सफल रहे. उधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गोली सुजय के सर पर लगी थी. जिससे उसे बचाया नहीं जा सका. वहीं सुजय को गोली लगने की सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर भड़ास निकाला और कहा राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों में नहीं दिख रहा है। अपराधी रेकी कर घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने जेल से अपराध नियंत्रित होने का आरोप लगाया। श्री सिंह ने अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की. उन्होंने बताया, कि इससे पहले भी सुजय पर जानलेवा हमला हो चुका है. जिसे काफी मुश्किल से बचाया जा सका था, लेकिन इस बार उसे नहीं बचाया जा सका. वहीं आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंदवा में पुलिस-टीपीसी के बीच मुठभेड़ में एक कमांडर रैंक के नक्सली को मार गिराया, सर्च अभियान में एक-47 मिला
    Next Article कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Related Posts

    झारखंड

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025
    झारखंड

    नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव

    June 21, 2025
    Latest Posts

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025

    झाड़ियों में मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    June 21, 2025

    नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव

    June 21, 2025

    हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरा, फिर…

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.