Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 10:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की गई जान
    जोहार ब्रेकिंग

    अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की गई जान

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2024Updated:December 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार, अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान अरशद खान और आशिफ खान के रूप में हुई है, जो सबनवा गांव के निवासी थे. गंभीर रूप से घायल इमरान खान, जहांगीर खान और हसनैन खान को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा भर गया और उन्होंने मोहम्मदगंज-जपला मुख्य सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीण प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार दो में से चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की. घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. अधिकारियों ने समझा-बुझाकर देर रात जाम हटा दिया.

     

    अनियंत्रित कार अनुमंडलीय अस्पताल अलाव तापना ग्रामीण घायल जपला जाम झारखंड तेज रफ्तार थार कार पलामू पुलिस प्रशासन मुआवजा मृतक मोहम्मदगंज सड़क किनारा सड़क सुरक्षा सड़क हादसा स्थानीय विरोध हादसा हुसैनाबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रक और स्कूल वैन की टक्कर में मासूम समेत 2 की गई जान, 2 बच्चों की हालत नाजुक
    Next Article गिरफ्तार युवक ने गिरिडीह पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा के आम लंदन के लिए रवाना, महिला किसानों की मेहनत ने खोले विदेश के बाजार

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसएसपी के अभियान का असर, चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    22 माह की अदिति लापता मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

    June 4, 2026
    Latest Posts

    सिमडेगा के आम लंदन के लिए रवाना, महिला किसानों की मेहनत ने खोले विदेश के बाजार

    June 4, 2026

    एसएसपी के अभियान का असर, चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा

    June 4, 2026

    22 माह की अदिति लापता मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

    June 4, 2026

    डीजल महंगा, बढ़ा ट्रांसपोर्ट का खर्च… रांची में मिनी ट्रक भाड़े में 15% बढ़ोतरी

    June 4, 2026

    रोहित मिर्धा हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपी को दबोचा

    June 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.