Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मामा ने गला घोंटा फिर उपलों के ढेर में रखकर लगा दी आग, भांजी के अफेयर से था नाराज
    क्राइम

    मामा ने गला घोंटा फिर उपलों के ढेर में रखकर लगा दी आग, भांजी के अफेयर से था नाराज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मेरठ : मामा ने अपनी ही भांजी का गला घोंटकर मौत के घाट उता दिया. फिर उपलों की ढेर में लाश को रखकर आग लगा दी. फिलहाल, पुलिस ने मृतका के मामा को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मेरठ के भावनपुर के छिलौरा गांव का है. सोमवार को उपलों के ढेर में एक युवती का अधजला शव मिला था. जैसे ही शव को गांव वालों ने देखा इलाके में सनसनी फैल गई. फौरन सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, साथ ही युवती की पहचान में जुट गई.

    घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था. परिजनों ने काफी मना किया लेकिन युवती नहीं मानी. जिसके चलते मामा ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. जांच-पड़ताल के बाद युवती की पहचान तृषा (21) के रूप में हुई. खुद मृतका के पिता प्रमोद कुमार ने मोर्चरी में इसकी पुष्टि की. पुलिस को पता चला कि तृषा अपने मामा के घर आई थी. पिता ही उसे मामा के घर छोड़ कर गया था. जिसके बाद पुलिस ने तृषा के मामा सोनू को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया.

    पुलिस ने क्या बताया?

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी मामा ने पूछताछ में बताया कि तृषा के एक युवक से प्रेम संबंध थे, जिसको लेकर परिजन काफी नाराज रहते थे.  तृषा की अपनी मां से भी इसी बात पर एक-दो दिन पहले अनबन हुई थी. ऐसे में पिता ने तृषा को उसके मामा सोनू के घर छोड़ दिया. जहां मामा ने भी तृषा को प्रेम संबंध खत्म करने के लिए काफी समझाया लेकिन तृषा नहीं मानी. जिसपर मामा ने तृषा की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को उपले के ढेर में रख पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी.

    मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि थाना भावनपुर के अंतर्गत कल सुबह एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ था. जिसके बाद उसकी शिनाख्त की गई तो पता चला की युवती मुंडाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसके पिता एक दिन पहले ही मामा के पास छोड़कर गए थे. ऐसे में पूछताछ के बाद पुलिस के द्वारा मामा को गिरफ्तार किया गया और घटना का खुलासा किया गया.

    मामा के द्वारा पहले युवती की गला दबाकर हत्या की गई फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए घर से 400 – 500 मीटर की दूरी पर पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास किया गया. इस हत्या में मृतका के माता-पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

    इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में एक की मौत, एक घायल

     

    #Crime news City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Meerut News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज क्राइम न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मेरठ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा से 6 साइबर अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार, 18 मोबाइल और 40 फर्जी सिम जब्त
    Next Article JDU MLC राधाचरण सेठ पर कसा ईडी के शिकंजा, जब्त की 26 करोड़ की संपत्ति

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.