Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 11:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मनरेगा कूप निर्माण के धंसने से दो की मौत, दो मजदूर मिट्‌टी के नीचे दबे
    झारखंड

    मनरेगा कूप निर्माण के धंसने से दो की मौत, दो मजदूर मिट्‌टी के नीचे दबे

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: दुलमी प्रखंड क्षेत्र के दुलमी में मनरेगा कूप के निर्माण कार्य के दौरान कुएं के धंसने से दो मजदूर की मौत हो गई है। जबकि एक को हल्की चोट आई है। घटना सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे की है। दुलमी निवासी खरोधर महतो अपने मनरेगा कूप में पटाई का कार्य कर रहे थे।

    इसी क्रम में कुआं धंसने से जमसिंग निवासी बरतु महतो व दुलमी निवासी धनेश्वर मुंडा की घटना में मौत हो गई। जबकि जामसिंग निवासी नरेश महतो व जामुआबेड़ा निवासी सुनील बेदिया को चोट आई है। इसे रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना की जानकारी पर दुलमी बीडीओ विजयनाथ मिश्रा तत्काल वहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।

    कैसे हुई घटना

    दुलमी निवासी खरोधर महतो के नाम से मनरेगा कूप के लिए स्वीकृत है। बताया जाता है कि सोमवार को इस कूप में 9 मजदूरों द्वारा कुआं पटाई का कार्य किया जा रहा था। इसमें चार मजदूर कुआं के नीचे जबकि पांच ऊपर पटाई के काम में जुटे हुए थे।

    चूंकि पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हुई थी। अचानक कुएं की मिट्टी धंस गई। इससे कुएं के नीचे काम कर रहे चार मजदूर मिट्टी में दब गए। ग्रामीणों की मदद से तत्काल दो मजदूर को निकाला गया। जबकि दो मजदूर मिट्टी के एकदम नीचे दब गए थे। लोगों की काफी मशक्कत के बाद अन्य दोनों मजदूरों को भी निकाला। तब तक दोनों की जान जा चूकी थी।

    मृतक के परिजनों को मिलेगा एक लाख मुआवजा

    घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान मृतक के परिजनों ने मुआवजा की मांग की। इस दौरान दुलमी बीडीओ विजयनाथ मिश्रा ने मृतक के परिजनों को 75,000 रुपए मनरेगा व 25 हजार रुपए सामाजिक सुरक्षा योजना से कुल एक लाख रुपए दोनों के परिजनों को देने की घोषणा की।

    इसके बाद रजरप्पा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए ले जाया गया। बीडीओ ने बताया कि दोनों मृतक मनरेगा मजदूर है। लेकिन 15 दिन पूर्व ही बारिश को देखते हुए मनरेगा कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका: अलबामा में तबाही मचाने के बाद फिर से मजबूत हुआ ‘क्लाउडेट’ तूफान
    Next Article कोरोना के वजह से अमरनाथ यात्रा रद्द, श्रद्धालु ऑनलाइन कर सकेंगे हिमलिंग के दर्शन

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

    July 12, 2025
    झारखंड

    पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    July 12, 2025
    झारखंड

    मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

    July 12, 2025
    Latest Posts

    नेपाल बॉर्डर पर खाद तस्करों और SSB जवानों के बीच हिंसक झड़प, 4 जवान घायल

    July 12, 2025

    श्रावणी मेला 2025 : DC ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

    July 12, 2025

    पहली बारिश में ही अंडरपास की दीवारों से निकला पानी

    July 12, 2025

    मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को UNESCO विश्व धरोहर सूची में मिली जगह, PM ने दी बधाई

    July 12, 2025

    मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का दामोदर नदी के तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.