Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»12 मंजिला इमारत में भीषण आ’ग, दो महिलाओं की मौ’त
    ट्रेंडिंग

    12 मंजिला इमारत में भीषण आ’ग, दो महिलाओं की मौ’त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 16, 2025Updated:February 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इमारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : मुंबई में फिर से आग लगने की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 6:15 बजे मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके की एक इमारत में आग लग गई. इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आग शुरू में बहुत भयावह नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे बहुत ज़्यादा धुआं फैलने लगा. यह धुआं पहली मंज़िल से आठवीं मंज़िल तक फैल गया. धुएं में दम घुटने से दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान साजिया आलम शेख (30) और सबीला खातून शेख (42) के रूप में की गयी.

    मस्जिद बंदर स्थित 12 मंजिला इमारत पन्ना अली मेंशन में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं. बता दें कि दो दिन पहले भी मुंबई के उपनगरीय इलाकों में आग लगने की घटना हुई थी.

    कैसे लगी आग : 

    दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर मीटर बॉक्स में आग लगी थी. जगह संकरी होने की वजह से आग का धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया. आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची. साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन धुआं बहुत घना था. धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के बाद महिलाओं का दम घुटने लगा.

    लोगों में भगदड़ :

    घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. आग कैसे लगी, इस बारे में इमारत के सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की जा रही है. लोगों की मानें तो रख रखाव के अभाव के कारण यह घटन हुई है. रविवार होने से कई लोग सो रहे थे. इस वजह से अचानक धुआं उठने से उन्हें कुछ समझ में नहीं आया. लोगों की मानें तो समय पर आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

    Also Read : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़,18 लोगों की मौ’त कई घायल
    6:15 AM 6:15 बजे building deaths Fire Incident five injured intense fire Masjid Bunder mumbai Sabila Khatun Sheikh. Sajia Alam Sheikh smoke spread from first to eighth floor suffocation Sunday morning treatment in hospital two women अस्पताल में इलाज आग लगने की घटना इमारत दम घुटना दो महिलाएं धुआं पहली मंज़िल से आठवीं मंज़िल तक पांच घायल भयावह आग मस्जिद बंदर मुंबई मौत रविवार सुबह सबीला खातून शेख. साजिया आलम शेख
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC अध्यक्ष नियुक्ति मामले में 18 फरवरी को हो सकता है बड़ा फैसला!
    Next Article रांची के इस इलाके में 33 kv लाइन धधक उठी

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.