रांची : नामकुम के केतारी बागान में जमीन विवाद में दो को मारी गोली, रिम्स में भर्ती

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान इलाके में जमीन विवाद में शुक्रवार को हुई फायरिंग में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रिम्स में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज न्यू ट्रॉमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक के रहने वाले आशीष कुमार (30) और चुटिया थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया के रहने वाले राहुल राम (28) को गोली लगी है। बताया गया है कि डेढ़ एकड़ जमीन के विवाद में फायरिंग हुई है। थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।