Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 12:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी… जानें कहां
    देश

    दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी… जानें कहां

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: दिल्ली के दो स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को भेजी गई थी। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्कूलों को खाली कराया और पूरे परिसर की तलाशी ली। डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की गई लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

    घटना के बाद बच्चों और उनके माता-पिता में डर का माहौल बन गया। स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं।

    इस मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि धमकी वाला ई-मेल किसने और कहां से भेजा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।

    गौर करने वाली बात है कि इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। अधिकतर मामलों में ये धमकियां झूठी साबित हुईं लेकिन पुलिस हर बार पूरी सतर्कता बरतती रही है।

    दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। मामले की जांच जारी है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब ट्रेनों के हर एक कोच और इंजन में भी लगेंगे CCTV कैमरे, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
    Next Article गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत भाई भरत कपूर को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    देश

    धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व

    October 13, 2025
    देश

    करूर भगदड़ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी

    October 13, 2025
    कोर्ट की खबरें

    IRCTC घोटाला : लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर कोर्ट ने तय किए भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप

    October 13, 2025
    Latest Posts

    मिठाई दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आ’ग, 3 दुकानें जलकर राख, 4 लोग झुलसे

    October 13, 2025

    धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व

    October 13, 2025

    करूर भगदड़ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश, पूर्व जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी

    October 13, 2025

    IRCTC घोटाला : लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर कोर्ट ने तय किए भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप

    October 13, 2025

    दीपावली और छठ को लेकर डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल बैठक, विधि-व्यवस्था पर होगा मंथन

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.