Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Oct, 2025 ♦ 12:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»तेज बारिश में दो सड़क हादसे, कोडरमा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त
    कोडरमा

    तेज बारिश में दो सड़क हादसे, कोडरमा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले में महानवमी के दिन से शुरू हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। तेज बारिश और जलजमाव के कारण अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की जान चली गई।

    पहली घटना

    पहली घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा बाजार की है। 18 वर्षीय सागर कुमार तेज बारिश में बाइक से घर लौट रहा था। काली मंडा के पास सड़क फिसलन भरी होने के कारण उसका नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक एक घर के मेन गेट को तोड़ते हुए सीधे बरामदे में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    दूसरी घटना

    दूसरी घटना भी चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ के पास घटी। भारी बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर गया था। इसी बीच स्थानीय होटल संचालक गौरी बर्णवाल को सूचना मिली कि उनके होटल के पास एनएच-20 पर एक युवक बेहोश हालत में पानी में पड़ा है। उन्होंने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। युवक की पहचान वरुण पांडेय के रूप में हुई। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कोडरमा में सड़कों की हालत खतरनाक हो चुकी है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा और जलनिकासी व्यवस्था सुधारने की मांग उठने लगी है।

    Also Read : RSS : जानिए संघ का 100 वर्षों का सफर

    NH-20 हादसा कोडरमा कोडरमा न्यूज कोडरमा में मौत कोडरमा हादसा चंदवारा थाना जलजमाव झारखंड झारखंड बारिश झारखंड समाचार फिसलन भरी सड़क बाइक एक्सीडेंट बारिश में हादसा बारिश से मौत महानवमी हादसा मूसलाधार बारिश वरुण पांडेय सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सागर कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वर्ण व्यवसायी की नृशंस ह’त्या, NH-27 पर 6 टुकड़ों में मिली बॉडी
    Next Article CM नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    झारखंड

    विजयादशमी पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा “सत्य की हमेशा होती है जीत”

    October 2, 2025
    झारखंड

    खड़गपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस रद्द

    October 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 2 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    October 2, 2025
    Latest Posts

    हरियाणा महिला एवं बाल विकास में निकली भर्ती, ऑफलाइन करें आवेदन

    October 2, 2025

    गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, मुनव्वर फारूकी की ह’त्या की थी साजिश

    October 2, 2025

    विजयादशमी पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा “सत्य की हमेशा होती है जीत”

    October 2, 2025

    CM नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

    October 2, 2025

    तेज बारिश में दो सड़क हादसे, कोडरमा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    October 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.