Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 10:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»व्यवसायी से 10 लाख लेवी वसूलने आये पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व गोली जप्त
    झारखंड

    व्यवसायी से 10 लाख लेवी वसूलने आये पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व गोली जप्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इटकी के प्रेम नगर में एक व्यवसायी से दस लाख रुपए की लेवी वसूलने के लिए पहुंचे दोनो उग्रवादी को पुलिस की टीम ने दबोच लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में गुमला निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू जायसवाल और लव बारला शामिल है। दोनो लापुंग थाना क्षेत्र के दौलेचा का रहने वाला हैं। वर्तमान में सोनू कुमार गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर में किराए के मकान में रहता था। सोनू कुमार गुमला इलाके का एरिया कमांडर भी है। पुलिस उग्रवादियों के पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, नक्सली पोस्टर और लेवी का दस हजार रुपए बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को प्रेस काफ्रेंस में बताया कि लेवी वसूली की जानकारी मिलते ही इटकी और बेड़ो थाना प्रभारी के नेतत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने घेराबंदी कर दोनो उग्रवादियों को मनार पुलिस के नजदीक दबोच लिया। पूछताछ में उग्रवादियों ने कई अहम जानकारी दी है, उग्रवादियों ने संगठन के सदस्यों व सुप्रीमो के नामों का भी खुलासा किया। उग्रवादियों ने बताया कि बेड़ो, इटकी, लापुंग आदि इलाकों में वे ठेकेदारों, बिल्डर, व्यवसायी, जमीन कारोबारियों आदि लोगों से वे लेवी की वसूली करते हैं। उसने यह भी बताया कि वे 28 सितंबर को भी दीपक केसरी नामक व्यवसायी से लेवी की वसूली करने के लिए प्रेम नगर पहुंचे थे। इसी क्रम में पुलिस उन्हें पकड़ ली। एरिया कमांडर सोनू कुमार उर्फ सोनू जायसवाल पर कई थानों में लेवी वसूली, लूट, मारपीट, आर्मस एक्ट आदि के मामले दर्ज हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि सोनू पर पालकोट और बसिया थाने में भी हत्या, लेवी वसूली और लूट का मामला दर्ज है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में कोरोना संक्रमित हुए 1439, स्वस्थ हुए 1702, दो पॉजिटिव की मौत
    Next Article रांची पुलिस के लिए सिरदर्द बना अवैध शराब माफिया संजय साहू गिरफ्तार, उत्पाद विभाग व विभिन्न थानों में दर्ज है दर्जनों मामले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025
    गुमला

    गुमला के कृष्ण टाना भगत का इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

    August 3, 2025
    झारखंड

    सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025
    Latest Posts

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025

    अमेरिका की भारत पर टैरिफ और प्रतिबंध नीति : किर्क लुबिमोव ने की ट्रंप की तीखी आलोचना

    August 3, 2025

    गुमला के कृष्ण टाना भगत का इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

    August 3, 2025

    कुलगाम में तीसरे दिन भी एन’काउंटर जारी, अब तक तीन आतंकी ढेर

    August 3, 2025

    WCL 2025 फाइनल : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, एबी डी विलियर्स के शतक ने मचाया धमाल; सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.