Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Nov, 2025 ♦ 10:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला : स्क्रैप चोरी कर ले जा रहे दो पिकअप वैन जब्त, छह गिरफ्तार
    झारखंड

    सरायकेला : स्क्रैप चोरी कर ले जा रहे दो पिकअप वैन जब्त, छह गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिलान्तर्गत खरसावां के बुरुडीह स्थित अभिजीत स्टील कंपनी के बंद पड़े प्लाट में शुक्रवार की रात चोरी कर दो छोटा हाथी वाहन से केबल तार लेकर जा रहे छह चोरों को गश्ती दल में शामिल पुलिसकर्मियों ने धर दबोचा। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात में शामिल करीब पांच चोर पुलिस को चकमा दे कर भागने में सफल रहे।

    जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की देर रात बुरुडीह स्थित अभिजीत स्टील प्लांट में दस-ग्यारह युवक केबल तार काटकर दो छोटा हाथी वाहन में लेकर आदित्यपुर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में सरायकेला पुलिस की रात्रि गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारी सुगालाल सिंह ने गुटूसाही गांव के पास दो छोटा हाथी वाहन को जाते देखा। पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक गाड़ी भगाने लगा जिसे गश्ती दल ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

    वाहन की जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में केबल के तार रखे हुए मिले। तत्पश्चात, छह युवकों को पुलिस ने दबोच लिया,जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर पांच युवक भागने में सफल रहे। पकड़ाए चोरों ने पुलिस के समक्ष पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया वे अभिजीत कंपनी से तार लेकर आदित्यपुर अभिषेक नामक व्यक्ति के खटाल में लेकर जा रहे थे। चोरों ने बताया कि वे काफी समय से अभिजीत कंपनी से केबल तार चोरी कर बेचते हैं।

    पुलिस ने चोरी में शामिल छह युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है। इसके अलावे अन्य पांच अज्ञात चोरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पकड़ाया सभी चोर जमशेदपुर स्थित जुगसलाई कहा रहने वाले हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों में मो0 जालान, मो0 राजू, मो0 अख्तर, मो0 एजाज आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बाकी फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : पांच आईएएस को मिला अतिरिक्त प्रभार
    Next Article छत्तीसगढ़ : सुकमा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025
    चतरा

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025
    Latest Posts

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    November 19, 2025

    IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    November 19, 2025

    सूचना अधिकार पर सीसीएल का बड़ा प्रशिक्षण सत्र, 88 प्रतिभागी हुए लाभान्वित

    November 19, 2025

    बोकारो के युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करे बीएसएल : डीसी

    November 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.