Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 7:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : JJMP के दो नक्सली गिरफ्तार, एके-47 और देशी कट्टा की गोली बरामद
    झारखंड

    पलामू : JJMP के दो नक्सली गिरफ्तार, एके-47 और देशी कट्टा की गोली बरामद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2022Updated:September 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू:  फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि उनका संबंध प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद से है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एके-47 और देशी कट्टा की गोली बरामद की है. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के अवसाने में ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी. जिस जगह पर गोली चली थी ग्रामीण उस इलाके से जा रहे थे.

    इसी क्रम में दो युवकों को ग्रामीणों ने भागते हुए देखा. बाद में ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और थाना ले गई. पुलिस पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली नागेंद्र सिंह चैनपुर के चांदो का रहने वाला है.

    जबकि राहुल कुमार सिंह लातेहार के छिपादोहर का रहने वाला है. दोनों ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि जेजेएमपी के टॉप एरिया कमांडर सूरज ने दहशत फैलाने के लिए अवसाने इलाके में एके 47 से फायरिंग की थी. फायरिंग के बाद ग्रामीणों को आता देख सूरज फरार हो गया. उसके साथ उसके अन्य दो साथी भी भाग रहे थे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया.

    चैनपुर थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दोनों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. गिरफ्तार दोनों आरोपी जेजेएमपी के लिए लेवी, हथियार और अन्य सामग्री उपलब्ध करवाते थे. पुलिस सूरज की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चला रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : रेलवे स्टेशन पर RPF ने नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया, सीडब्ल्यूसी को सौंपा
    Next Article घर में अकेला देख नाबालिग युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों और अधिकारियों का हुआ तबादला…

    July 2, 2025
    झारखंड

    हेमंत सोरेन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र..जानें क्या है बात

    July 2, 2025
    झारखंड

    खुराफ़ाती नशेड़ी ने मंदिर को बनाया था निशाना, पुलिस की फुर्ती से अपराधी सलाखों के पीछे

    July 2, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थानेदारों और अधिकारियों का हुआ तबादला…

    July 2, 2025

    हेमंत सोरेन ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र..जानें क्या है बात

    July 2, 2025

    खुराफ़ाती नशेड़ी ने मंदिर को बनाया था निशाना, पुलिस की फुर्ती से अपराधी सलाखों के पीछे

    July 2, 2025

    DIG ने किया इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    July 2, 2025

    जमशेदपुर में जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस का JNAC ऑफिस के बाहर धरना…

    July 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.