Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी
    झारखंड

    पलामू : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2022Updated:September 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई. छतरपुर थाना क्षेत्र के केरकी में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. मृतकों के नाम रुकसाना खातून निवासी खैरादोहर, थाना नौडीहा बाजार पलामू और बिरजू भुईयां निवासी सरईडीह बताए गए हैं. जानकारी के अनुसार एक ऑटो नौडीहा बाजार से डालटनगंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान यह छतरपुर थाना क्षेत्र के केरकी में पलट गया.

    इस दुर्घटना में ऑटो में सवार महिला-पुरुष की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तीनों घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए MMCH रेफर कर दिया गया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    स्थानीय लोगों ने बताया कि रुकसाना खातून जमीन विवाद मामले में मेदिनीनगर जा रही थी. इसी क्रम में ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गया. ऑटो में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे. इधर ऑटो में सवार एक महिला और पुरुष दब गए. इसमें दोनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए. ऑटो चलाने वाला ड्राइवर और सह चालक फरार हो गया. पुलिस ऑटो को जब्त कर थाने ले गई.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : अनियंत्रित जीप खेत में पलटी, महिला समेत दो की मौत
    Next Article झामुमो के प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार, कहा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के प्रश्नों का जवाब दें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.