Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 9:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: मानव तस्करी की शिकार दो बच्चियों को दिल्ली से मुक्त कराया गया
    झारखंड

    रांची: मानव तस्करी की शिकार दो बच्चियों को दिल्ली से मुक्त कराया गया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2022Updated:September 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के गोड्डा जिले की दो बच्चियों को दिल्ली में मुक्त कराया गया है. मानव तस्करी पर झारखंड सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग काफी संवेदनशील हो चुका है. ऐसे मामलों को लेकर आईआरआरसी द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 10582 पर गुप्त सूचना से यह पता चला था कि झारखंड के गोड्डा जिले की 02 बच्चियों को नई दिल्ली में बेच दिया गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर बुधवार की देर रात स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर एक अपार्टमेंट से दोनों बच्चियों को सकुशल मुक्त करा लिया गया.

    बता दें कि दोनों नाबालिग बच्चियों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में प्रस्तुत कर उनकी लगातार काउंसेलिंग की जा रही है. सूचना है कि नई दिल्ली में कुछ और बच्चियों को बेचा गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन में जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनसे भी पूछताछ कर अन्य बच्चियों के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी जिलों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जिस भी जिले के बच्चों को दिल्ली में रेस्क्यू किया जाएगा, उस जिले के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा उनके मूल जिले में पुनर्वास किया जाएगा. दिल्ली में मुक्त करायी गईं बच्चियों को दलाल के माध्यम से लाया गया था. झारखंड में ऐसे दलाल बहुत सक्रिय हैं, जो छोटी बच्चियों को दिल्ली में अच्छी जिंदगी जीने की लालच देकर उन्हें दिल्ली लाते हैं और विभिन्न घरों में उन्हें काम पर लगाने के बहाने बेच देते हैं.

    इससे दलालों को मोटी रकम प्राप्त होती है और इन बच्चियों की जिंदगी नर्क से भी बदतर बना दी जाती है. समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक छवि रंजन द्वारा सभी जिले को सख्त निर्देश दिया गया है कि झारखंड लाए जा रहे बच्चों को जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं, स्पॉन्सरशिप, फॉस्टरकेयर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से जोड़ते हुए उनकी ग्राम बाल संरक्षण समिति (VLCPC)) के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी. ताकि बच्चियों को पुन: मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया जा सके.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में राजनीतिक हलचल बढ़ी, राज्यपाल दिल्ली से रांची लौटे
    Next Article झारखंड के 4853 पुलिसकर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए 5.90 करोड़ स्वीकृत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    October 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज

    October 11, 2025
    चाईबासा

    आईईडी ब्लास्ट में घायल हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, नक्सलियों ने किया था ब्लास्ट

    October 11, 2025
    Latest Posts

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं की शुरुआत, किसानों से करेंगे संवाद

    October 11, 2025

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    October 11, 2025

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज

    October 11, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 11 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 11, 2025

    आईईडी ब्लास्ट में घायल हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद, नक्सलियों ने किया था ब्लास्ट

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.