Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चांडिल में दो घरों में लगा दी आ’ग, भारी संख्या में फोर्स तैनात
    क्राइम

    चांडिल में दो घरों में लगा दी आ’ग, भारी संख्या में फोर्स तैनात

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2025Updated:April 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चांडिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela : सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झीमडी गांव में दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई है। जहां गुस्साये लोगों नें दूसरे पक्ष के घर को आग के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जाब एक युवक ने दूसरे समुदाय की युवती का अपहरण कर लिया। जिसके बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। घटना के बाद दोनो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई और उग्र भीड़ ने आरोपित युवक के पक्ष के दो घरों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल अनुमंडल प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिंद, अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय, चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा तथा तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश शाही समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

    बात दें कि बीते शुक्रवार को आरोपित युवक तस्लीम अंसारी ने हथियार के बल पर एक बालिग युवती का कथित रूप से अपहरण कर लिया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक युवती को दिल्ली ले जाकर बेचने की साजिश रच रहा था। युवती की मां ने इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी संत कुमार को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिसके दौरान दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई। जहां पत्थरबाजी में कई पुलिस वाहन और एक ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लगभग एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

    झड़प के दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपित पक्ष के दो घरों में आग लगा दी। फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल

    angry mob Chandil administration Chandil police station in-charge Dilshan Biruwa Chandil subdivision Crime news houses set on fire incident information kidnapping of youth Neemdih police station Police Force Saraikela security situation stone pelting Sub-Divisional Officer Vikas Rai Sub-Divisional Police Officer Arvind Bind Superintendent of Police Mukesh Lunayat tension in the area Tiruldih police station in-charge Avinash Shahi violence between two communities violent clash Zhemdi village अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराध समाचार उग्र भीड़ क्षेत्र में तनाव घटना की जानकारी घरों में आग चांडिल अनुमंडल चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा चांडिल प्रशासन झीमडी गांव तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश शाही दो समुदायों में हिंसा नीमडीह थाना पत्थरबाजी पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत पुलिस बल युवक का अपहरण सरायकेला सुरक्षा स्थिति हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंदिग्घ अवस्था में वृद्ध दंपति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article खूंटी में फा’यरिंग, एक नाबालिग जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.