Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रांची में दो साइबर अपराधी गिरफ़्तार, 15 मोबाईल समेत कई अन्य सामान बरामद   
    क्राइम

    रांची में दो साइबर अपराधी गिरफ़्तार, 15 मोबाईल समेत कई अन्य सामान बरामद   

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य की पुलिस हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है. राज्य में हो रही साइबर ठगी को रोकने और लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए साइबर अपराधियों की गिरफ़्तारी जारी है. इसी क्रम में रांची पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार किया है. इस बाबत सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि 11 जनवरी गुरुवार की रात को 8 बजे वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि गोन्दा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कांके डैम साईड फुचका चौक पर कुछ साईबर अपराधी करमाटांड़ जामताड़ा से आये हुए हैं.

    उन्होंने बताया कि सूचना थी कि ये लोग फिसिंग लिंक लोगों को भेजकर बैंक केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर ठगी करते हैं. इनके द्वारा 21 दिसंबर 2023 को आन्ध्रप्रदेश के एक व्यक्ति को भी फिसिंग लिंक भेजकर रू0 49999/- की ठगी की गयी है. इस मामले में भुक्तभोगी व्यक्ति के द्वारा साईबर क्राईम पोर्टल नम्बर-1930 पर कम्पलेन किया गया था, जिनका नंबर प्रतिबिंब पोर्टल से उपलब्ध करायी गयी थी. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक, साईबर रांची के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया.

    सूचना के आधार पर छापामारी टीम द्वारा मोनफोर्ड स्कूल झीरगा टोली रोड में एक सफेद रंग का कार आता हुआ देखकर टीम के द्वारा उक्त गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी के चालक ने पुलिस बल को देखकर तेजी से गाड़ी को भगाना शुरू कर दिया, परंतु छापामारी टीम के द्वारा भाग रहे सफेद रंग के कार गाड़ी को पुलिस बल के सहयोग से रोका गया. मौके पर पूछताछ के क्रम में स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर दोनों को हिरासत मे लिया गया. पकड़े गए दोनों अपराधियों का नाम पवन कुमार मंडल एवं मन्टु कुमार मंडल है. दोनों गिरिडीह जिला के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों के पास से 22 हजार नकद, 15 मोबाईल, एक क्रेडिट कार्ड एवं एक कार बरामद किया है.

    arrested City SP Cyber criminal Jharkhand news johar live news Rajkumar Mehta ranchi गिरफ्तार जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज रांची राजकुमार मेहता साइबर अपराधी सिटी एसपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध लॉटरी बेचते धराया कपड़ा व्यापारी, भेजा गया जेल
    Next Article Breaking : 10 लाख का इनामी ZCM मनोहर परहिया ने किया सरेंडर

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.