Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 9:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मधुपुर से दो ने नाम वापस लिया, अब देवघर से 7, मधुपुर से 15 और सारठ से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भिड़ेंगे
    झारखंड

    मधुपुर से दो ने नाम वापस लिया, अब देवघर से 7, मधुपुर से 15 और सारठ से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भिड़ेंगे

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. इसमें मधुपुर विधानसभा से दो प्रत्याशी विनोद यादव और सुदामा तिवारी ने अपना-अपना नाम वापस ले लिया. दोनों निर्दलीय प्रत्याशी थे. बाकी दो विधानसभा देवघर और सारठ से एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया. समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होेने के बाद देवघर विधानसभा से सात, मधुपुर विधानसभा से 15 और सारठ विधानसभा से 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बच गए हैं. अब बैलेट पेपर की छपाई होगी और सबसे पहले पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान होगा. वैसे बुजुर्ग, असहाय और आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मी पोस्टल बैलेट के जरिए अपना मतदान कर सकेंगे. साथ ही 20 नवंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक तीनों विधानसभा क्षेत्र के 1245 बूथों पर वोट डाले जाएंगे. वोटिंग के दिन निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले मॉक पोल होगा, जिसमें पोलिंग एजेंट का रहना अनिवार्य है. इसके बाद सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा.

    देवघर कॉलेज में तीनों विधानसभा के मतों की होगी गिनती

    डीसी ने बताया कि देवघर कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां तीनों विधानसभा के इवीएम जमा होंगे. साथ ही 23 नवंबर को देवघर, सारठ और मधुपुर विधानसभा के मतों की गिनती भी देवघर कॉलेज में होगी. वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

    इंतजाम कॉलेज डीसी देवघर पुख्ता बुजुर्ग बूथों पर वोट डाले मधुपुर विधानसभा सुदामा सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव के बीच मंत्री मिथिलेश ठाकुर हनी ट्रैप का शिकार, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की मिली धमकी
    Next Article अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई मुख्य सचिव

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में सोना सस्ता, चांदी महंगी : खरीदारी से पहले जरूर चेक करें आज के ताजा रेट

    October 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 20 सालों का बदलाव : नीतीश ने गिनाए विकास के बड़े काम, कहा- हम जो कहते हैं, पूरा करते हैं

    October 30, 2025
    झारखंड

    झारखंड में तूफान ‘मोंथा’ का कहर : भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ठंड की दस्तक

    October 30, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की सख्त निगरानी, 21 FIR और 184 पोस्ट हटे

    October 30, 2025

    झारखंड में सोना सस्ता, चांदी महंगी : खरीदारी से पहले जरूर चेक करें आज के ताजा रेट

    October 30, 2025

    बिहार में 20 सालों का बदलाव : नीतीश ने गिनाए विकास के बड़े काम, कहा- हम जो कहते हैं, पूरा करते हैं

    October 30, 2025

    झारखंड में तूफान ‘मोंथा’ का कहर : भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ठंड की दस्तक

    October 30, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 30 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.