Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में तालाब से कार में मिला दो शव, बारिश की वजह से पानी में डूब गए दोनों
    झारखंड

    धनबाद में तालाब से कार में मिला दो शव, बारिश की वजह से पानी में डूब गए दोनों

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः जिला में झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गौशाला मुक्तिधाम घाट में एक कार डूबा हुआ मिला. कार में दो शव भी मिले, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया.

    पुलिस ने तालाब से कार को क्रेन के जरिए बाहर निकलवाया. दोनों शवों की पहचान गांधी नगर स्थित हरीश अपार्टमेंट के रहनेवाले विशेश्वर दास (50 वर्ष) और सिद्धार्थ सान्याल (45 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों कार से मुक्ति धाम में गुरुवार की रात एक अंतिम संस्कार में पहुंचे थे. बारिश अधिक होने की वजह से सड़क पर पानी भर जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा घुसी, जिस कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

    दरअसल गांधी नगर के रहने वाले बबन दीवान की मौत गुरुवार को हो गई थी. जिसके बाद स्थानीय लोग उसका अंतिम संस्कार करने बस्ताकोला गौशाला पहुंचे थे. विशेश्वर दास और सिद्धार्थ सान्याल भी कार से अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे. जानकारों की मानें तो तालाब के पास सड़क पर पानी भर जाने से रास्ता दिखाई नहीं दिया और कार सहित सीधे तालाब में डूब गए.

    सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. सूचना पाकर झरिया थानेदार पंकज कुमार झा दलबल के साथ पहुंचे, पुलिस शव को कब्जा में ‌ले लिया. घटनास्थल से स्कूटी संख्या जेएच 10 सी एफ-8716 बरामद हुई है. क्रेन के जरिये कार को तालाब से बाहर निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकता है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में एसीबी ने पंचायत सेवक को पांच हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार
    Next Article चाइनीज डिश का स्वाद बढ़ाने वाला अजीनोमोटो सेहत को पहुंचा सकता है कई नुकसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.