Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चतरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र के खंधार गांव में पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से AK-47 की 7.62 एमएम की 83 जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोज तिग्गा (उम्र 33 वर्ष, पिता लिबनुस तिग्गा) के रूप में हुई है। चतरा के पुलिस कप्तान सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी (TSPC) उग्रवादी संगठन से जुड़ा मनोज तिग्गा अपने घर में अवैध हथियार और गोलियां छुपा कर रखा है। इस सूचना के बाद SDPO टंडवा प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

    पुलिस टीम ने 5 अगस्त की रात ग्राम खंधार, पोस्ट बहेरा, थाना पिपरवार, जिला चतरा में छापेमारी की और मनोज तिग्गा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर AK-47 की गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि ये गोलियां उसे TSPC उग्रवादियों से मिली थीं, जो किसी बड़ी वारदात के इरादे से रखी गई थीं। इस मामले में पिपरवार थाना कांड संख्या 23/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराएं 25(1-A), 25(1-B)(a), 26, 35 और CLA एक्ट की धारा 17(i)(ii) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच और अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

    Also Read : CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    83 live bullets of AK-47 recovered AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद TSPC militant Manoj Tigga arrested TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव
    Next Article डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    Latest Posts

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.