Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ और भी प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद आगे और भी सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप से जब पूछा गया कि भारत को ही क्यों निशाना बनाया गया है, जबकि चीन भी रूसी तेल खरीद रहा है, तो उन्होंने कहा, “अभी तो सिर्फ 8 घंटे हुए हैं, आगे और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।”
#WATCH | On being asked, ‘On the Indian penalties, do you have any similar plans to enact more tariffs on China’, US President Donald Trump says, “Could happen. Depends on how we do. Could happen.”
(Source: The White House/YouTube) pic.twitter.com/iauBFQ91mH
— ANI (@ANI) August 6, 2025
ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन पर भी ऐसे ही प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि चीन पर भी टैरिफ बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि स्थितियां कैसी बनती हैं। ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर भारत से आयातित वस्तुओं पर कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की। यह आदेश 7 अगस्त से लागू होगा, जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद लागू किया जाएगा।
व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अमेरिका ने भारत के रूसी तेल आयात को “असामान्य और असाधारण खतरा” बताया है।
इस पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने अमेरिकी कदम को अनुचित, अविवेकपूर्ण और गलत बताया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत का तेल आयात पूरी तरह बाजार के कारकों और 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है।
भारत ने स्पष्ट किया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। MEA ने दोहराया कि अन्य देश भी अपने-अपने हित में ऐसे ही निर्णय ले रहे हैं, और अमेरिका का यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण है।
Also Read : शनिवार को हो सकता है शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ऑपरेशन