Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बीजेपी विधायक ‘देश छोड़ दें’, विवादित बयान को लेकर देशद्रोह का मुकदमा करेंगे आदिवासी समाज
    झारखंड

    बीजेपी विधायक ‘देश छोड़ दें’, विवादित बयान को लेकर देशद्रोह का मुकदमा करेंगे आदिवासी समाज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः विधानसभा सत्र के आखिरी दिन भाजपा विधायक रणधीर सिंह के द्वारा भारत को हिंदूवादी राष्ट्र घोषित करने के बयान को लेकर आदिवासी समाज में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी को देखते हुए शुक्रवार की देर शाम आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समाज के नेताओं ने राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला फूंका.

    विरोध प्रदर्शन कर रहे आदिवासी नेता संजय महली ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में आदिकाल से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोग रह रहे हैं. लेकिन भारतीय जनता पार्टी भारतवर्ष को हिंदूवादी राष्ट्र घोषित करने की बात कहती है, जिससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा के लोग आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समाज को नजरअंदाज कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने विधायक रणधीर सिंह देश छोड़ने को कहा, साथ ही उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही.

    संजय महली ने भाजपा विधायक रणधीर सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जिस संविधान की शपथ लेकर वह विधायक बने हैं, आज उसी संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं. भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है, यह दलित आदिवासी और मुसलमानों का राष्ट्र है. इसके बावजूद भारत में रहने वाले स्वर्ण जाति के नेता यहां के मूल निवासियों को भारत से अलग करने की बात कर रहे हैं.


    विरोध प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेता हाजी अख्तर अंसारी ने कहा कि आज की तारीख में जितने भी मुसलमान हैं, वह सभी पूर्व से ही आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते थे और भारतवर्ष में मुसलमान और आदिवासी ही आदिकाल से निवास कर रहे हैं. इसके बावजूद भी अगर भारत के मूल निवासियों को नजरअंदाज किया जाएगा तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे.

    मालूम हो कि विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने भारत को हिंदूवादी राष्ट्र घोषित करने की बात कही थी. जिसको लेकर आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समाज ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूपा तिर्की मर्डर मामला : दस्तावेज खंगालने साहिबगंज व्यवहार न्यायालय पहुंची CBI की टीम
    Next Article झारखंड : मदरसों का अनुदान मिलने का रास्ता साफ, जांच रिपोर्ट में 130 मदरसे पाए गए सही

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.