Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पेसा कानून पर जश्न, सीएम हेमंत से मिला आदिवासी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून पर जश्न, सीएम हेमंत से मिला आदिवासी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में केंद्रीय सरना समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा एवं आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा पेसा नियमावली को मंत्रिपरिषद से मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और उत्साहपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।

    सीएम हेमंत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेसा कानून लागू होने से जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था मजबूत होगी और पंचायतों को उनका वास्तविक हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड हमारे पूर्वजों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए हमारे पुरखों ने कठिन संघर्ष किया, उसी संघर्ष की भावना को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    सीएम हेमंत ने कहा कि झारखंड बलिदानियों की धरती है। अलग राज्य की कल्पना से लेकर वर्ष 2000 में राज्य गठन तक लंबा आंदोलन चला। राज्य गठन के बाद कई उतार-चढ़ाव आए और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों पर चोट भी हुई। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें राज्य की बागडोर सौंपी और जनता के आशीर्वाद से सरकार निरंतर राज्यहित में काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि जनजातीय स्वशासन, सम्मान और सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। पेसा कानून के लागू होने से ग्राम सभाओं को निर्णय लेने की ताकत मिलेगी और यह कानून आने वाले समय में समाज और राज्य के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

    मुख्यमंत्री ने पेसा कानून की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियम-कायदों की जानकारी सभी को होगी, तभी उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। कुछ तत्व ग्रामीणों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं, इसलिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने दो टूक कहा कि गांव मजबूत होगा, तभी राज्य मजबूत होगा।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही में करीब दस हजार युवाओं को सरकारी नियुक्ति दी है और आगे भी रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के उत्साह और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता की यह ऊर्जा उन्हें और मजबूती से काम करने की प्रेरणा देती है।

    इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की, सचिव रूपचंद केवट, मुन्ना मिंज, प्रकाश अंश, अजय कच्छप, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के महासचिव जलेश्वर उरांव, कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, उपाध्यक्ष सोमे उरांव, जिला अध्यक्ष सोमदेव उरांव, संरक्षक सुधु भगत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Also Read : सीजीएल-2023 पास युवाओं को बड़ी सौगात, 30 दिसंबर को सीएम हेमंत सौंपेंगे नियुक्ति पत्र 

    Tribal organizations' delegation meets CM Hemant to celebrate the PESA Act. पेसा कानून पर जश्न सीएम सीएम हेमंत सीएम हेमंत से मिला आदिवासी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीजीएल-2023 पास युवाओं को बड़ी सौगात, 30 दिसंबर को सीएम हेमंत सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article जामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद, एक और ज्वेलरी शॉप में की बड़ी चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.