Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 7:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन अब 12 जून को होगा
    झारखंड

    पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन अब 12 जून को होगा

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (जेएसएसयू) के झारखंड बंद के मद्देनजर रेलवे ने पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को रिशेड्यूल किया है। पटना से रांची तक वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन 11 जून को होना था लेकिन तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब 12 जून को पटना से रांची और रांची से पटना के लिए ट्रेन का ट्रायल रन होगा।

    उल्लेखनीय है कि जेएसएसयू ने राज्य सरकार की 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है।

    पटना से 12 जून को सुबह 6.55 बजे ट्रायल रन शुरू होगा। यह ट्रेन सुबह 8.20 बजे गया पहुंचेगी। बरकाकाना पहुंचने का टाइम 11.30 रहेगा। दोपहर एक बजे यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान जहानाबाद स्टेशन, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा में भी ट्रेन रुकेगी। अभी तक की प्लानिंग के मुताबिक गया में 10 मिनट और बरकाकाना में पांच मिनट ट्रेन रुकेगी।

    12 जून को ही रांची रेलवे स्टेशन से 14.20 बजे ( 2 बजकर 20 मिनट) वंदे भारत ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। टाटीसिल्वे में बिना रुके 3.30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी। इसके बाद शाम सात बजे गया और फिर 20.25 बजे (शाम 8 बजकर 25 मिनट) पटना पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन को मेसरा, हजारीबाग, कोडरमा और जहानाबाद में प्रस्तावित स्टॉपेज पर रोका जाएगा।

    इस बाबत पूर्व मध्य रेलवे के सीपीटीएम ने दानापुर, मुगलसराय और धनबाद डिवीजन के सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर को रिवाइज्ड लेटर जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। पत्र के मुताबिक दानापुर के एक ट्रैफिक इंसपेक्टर को पटना से गया तक फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करने को कहा गया है जबकि धनबाद डिवीजन को गया से रांची जाने और लौटने के दौरान फुट प्लेटिंग और मिनट टू मिनट टाइम रिकॉर्डिंग करना है। ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत की आठ बोगियां लगाई जाएंगी। हालांकि, अभी तक इसके किराये का खुलासा नहीं किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पटना और रांची के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत ट्रेन को लेकर दोनों राज्यों के लोग बेहद उत्साहित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, यह ट्रेन ना सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, बल्कि यह महज 6 घंटे में पटना और रांची के बीच की दूरी तय कर लेगी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभीषण गर्मी में जल संकट झेल रहे लोगों ने सड़क पर लगाया जाम, आवागमन बाधित
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन में पहले दिन सम्मानित होंगे वरीय अधिवक्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    Latest Posts

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.