Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 7:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जनजातीय समुदाय के विकास में जो रिक्तता रह गयी है, उसपर टीआरआई अनुसंधान करे : अर्जुन मुण्डा
    झारखंड

    जनजातीय समुदाय के विकास में जो रिक्तता रह गयी है, उसपर टीआरआई अनुसंधान करे : अर्जुन मुण्डा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ झारखण्ड राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की

    रांची: जनजातीय विकास से जुड़े अधिकारियों का कार्य अन्य विभागों के अधिकारियों के कार्य से बिल्कुल अलग है। संविधान के अनुरूप जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा कैसे की जाए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। राज्यों में ट्राईबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक नियमित हो। टीआरआई अपने अनुसंधान का दायरा व्यापक करते हुए पॉलिसी इंटरवेंशन का कार्य करें। केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मामले मंत्रालय अर्जुन मुण्डा ने शनिवार को रांची के रेडिसन ब्लू में केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों के साथ झारखण्ड राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं की राज्य सरकार के अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए यह बात कही।

    • टीआरआई अनुसंधान पर फोकस करते हुए योजना बनाये

    श्री मुंडा ने बैठक में कहा कि टीआरआई अनुसंधान पर फोकस करते हुए योजनाएं बनाएं। केंद्र सरकार इसमें हर संभव मदद करेगी। जनजातीय मामलों से जुड़े सभी आंकड़ों का विश्लेषण करें। विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका पर फोकस करते हुए विकास में जो कहीं रिक्तता रह गयी हो इसपर विशेष रूप से अनुसंधान करते अपना सुझाव दे। जिससे नीति निर्धारण करने में मदद मिल सके। राज्य सरकार अपने प्रस्ताव तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें अधिक से अधिक केंद्रीय आवंटन दिया जा सके।

    • विभागीय सचिव ने दी जानकारी

    बैठक में विभाग की सचिव हिमानी पांडे ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर चल रहे कार्यों का विस्तृत और अद्यतन ब्यौरा दिया। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 275 (1), विशेष केद्रीय सहायता-जनजातीय उप योजना तथा उउऊ के तहत चल रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, स्किल डेवलपमेंट, आजीविका, टारगेटिंग द हार्डकोर पुअर परियोजना, बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल म्यूजियम, रामदयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर इंस्टीट्यूट, फॉरेस्ट राइट एक्ट तथा ट्राईबल एडवाइजरी काउंसिल के कार्यों के बारे में जानकारी दी। संथाल परगना में व्यापक तौर पर की जा रही बरबट्टी की खेती और  उनके मार्केट लिंकेज  पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी। राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों के साथ नियमित रूप से उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भेजे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों ने विभाग के कार्यो की सराहना की।
    बैठक में केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरभ जैन, संयुक्त सचिव नवल जीत कपूर निदेशक राजेंद्र कुमार, रूपक चौधरी, अनिल कुमार तथा राज्य सरकार से विभागीय सचिव हिमानी पांडे के अलावा ट्राईबल वेलफेयर कमिश्नर शिशिर कुमार सिन्हा, टीआरआई के निदेशक रणेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : चौपारण में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 800 लीटर देसी शराब जब्त, 10 गिरफ्तार
    Next Article दो कारोबारी समेत चार के घर को खंगाला एनआईए ने, पूछताछ के बाद कई दस्तावेज जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    झारखंड

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025
    Latest Posts

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    टाटानगर यार्ड में जलजमाव से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.