Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में तुलसी जयंती पर इको क्लब द्वारा पौधारोपण और सम्मान समारोह का आयोजन
    झारखंड

    जामताड़ा में तुलसी जयंती पर इको क्लब द्वारा पौधारोपण और सम्मान समारोह का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिला मुख्यालय स्थित वनस्पति उद्यान में तुलसी जयंती के अवसर पर इको क्लब के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी आचार्य डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इको क्लब के सदस्य मास्टर पीयूष के जन्मदिन के उपलक्ष पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया साथ ही वनस्पति उद्यान में अपने बेहतर प्रयास के जरिए इस उद्यान के नाम की सार्थकता को अक्षुण्ण बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहयोग को लेकर सम्मान समारोह किया गया। इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने वाले पौध प्रहरी मनोहर राय ने इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और पीयूष के हाथों पीपल के पेड़ का रोपन किया। बता दे कि बीते भीषण गर्मी के दौरान आग लगने से इस वनस्पति उद्यान में कई महत्वपूर्ण पौधे नष्ट हो गए थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने कार्यकाल के दौरान इन क्षतिग्रस्त पौधों की भरपाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभी चुकी इनका स्थानांतरण क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुमका प्रमंडल के रूप में हो गया इसलिए इको क्लब के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। इको क्लब के प्रवक्ता उमेश मिश्रा और नारायणपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रोफेसर विनोद कुमार ने शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर जिला शिक्षा पदाधिकारी का सम्मान किया। उनके अपार सहयोग के लिए इको क्लब के द्वारा उन्हें धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि पेड़ है तो प्रकृति है और प्रकृति है तो हम हैं, इसलिए आज पर्यावरण के प्रति जागरूक होना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। वेदों में भी प्रकृति और पेड़ों को लेकर आदिकाल में जो विश्लेषण किया गया वह आज भी सटीक है। यदि हम वेद ग्रंथ का आदर करते हैं तो हमें उसमें लिखे बातों को अमल में लाने की जरूरत है। उन्होंने सम्मानित किए जाने पर इको क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया और यहां लगाए गए महत्वपूर्ण पौधों के रखरखाव को लेकर विशेष रूप से तत्पर रहने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर पौध प्रहरी मनोहर राय ने बताया कि इको क्लब में जुड़ने वाले सदस्यों का जब भी जन्मदिवस आता है तो हम उसके हाथों से वनस्पति उद्यान में एक पौधा लगवाते हैं । हम छात्रों को प्रेरित करते हैं कि पाश्चात्य संस्कृति को छोड़कर अपने सनातन संस्कृति के अनुसार अपना जन्म दिवस मनाएं और प्रकृति के प्रति अपने लगाव को दिखाते रहें। इस मौके पर इको क्लब के कई छात्र सदस्य उपस्थित थे.

    आचार्य डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा इको क्लब जामताड़ा जिला शिक्षा पदाधिकारी तुलसी जयंती पर्यावरण पौध प्रहरी मनोहर राय पौधारोपण पौधों की भरपाई मास्टर पीयूष वनस्पति उद्यान वेद सम्मान समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम ने पाकुड़ में आदिवासी हॉस्टल में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना की जांच की
    Next Article जमशेदपुर में अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोलियों से भून डाला, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.