Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 5:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»24 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हो रहा इलाज, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बैठ रहे डॉक्टर
    झारखंड

    24 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हो रहा इलाज, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बैठ रहे डॉक्टर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 15वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में रांची नगर निगम अन्तर्गत कुल 24 स्थलों पर अर्बन हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर का संचालन शुरू हो चुका है. जून 2023 में इसकी शुरुआत की गई थी. और आज 24 सेंटर रांची में चल रहे है. जहां पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे है. वहीं उन्हें दवाएं भी मुफ्त में दी जा रही है. रांची नगर निगम के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. शहर के स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है. जिससे कि शहर के लोगों को अपने घरों के आसपास इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

    हर सेंटर में मरीजों की भीड़

    रिम्स व सदर अस्पताल में शहर के लोगों के अलावा अन्य जगहों से भी लोग इलाज के लिए आते है. ऐसे में वहां पर हमेशा भीड़ की स्थिति बनी रहती है. लेकिन अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर वार्डों में खुल जाने लोग वहीं इलाज के लिए पहुंच रहे है. एक माह में प्रति सेंटर औसतन 400 से 500 मरीज इलाज के लिए आ रहे है. इन सेंटरों में गर्भावस्था जांच, मलेरिया, डेंगू, एचआईवी, बीपी, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन इत्यादि की जांच ऑन स्पॉट की जा रही है.

    बुजुर्ग महिला के घुटने का दर्द दूर

    अर्बन हेल्थ सेंटर से 60 वर्षीय महिला का हुआ उचित इलाज-
    विगत वर्ष अक्टूबर माह में टेंगरा टोली, हीनू निवासी श्रीमती गंगेश्वरी देवी (उम्र 60) द्वारा अपने घुटनों में दर्द को लेकर बिहारी क्लब हिनू में संचलित अर्बन हेल्थ सेंटर में आई. जहां उन्हें निशुल्क सेवा प्राप्त हुई. विशेषज्ञ डॉक्टर ने उन्हें कुछ सुझाव दिया और दवाइयां भी दी. आज उनके घुटने का उचित इलाज हो पाया. अब वह पूरी तरह से ठीक है. प्रशासक अमीत कुमार ने कहा कि रांची नगर निगम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा हैं. समय-समय पर डेंगू, मलेरिया, चिकेनगुनिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाये जाते हैं. अब वार्डों में सेंटर पर निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है. वार्ड में लोग बीमारियों का इलाज करवा रहे है. इससे रांची नगर निगम का उद्देश्य पूरा हो रहा है.

    ये मिल रही सुविधाएं

    •  गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के पहले एवं जन्म के बाद देखभाल.
    •  नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं.
    • बालपन और किशोर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं.
    •  परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं.
    •  राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित संचारी रोगों का प्रबंधन.
    •  सामान्य संचारी रोगों का प्रबंधन और तीव्र साधारण बीमारियों और छोटी बीमारियों के लिए आउट पेशेंट देखभाल.
    •  गैर-संचारी रोगों की जांच, रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन.
    •  आम नेत्र संबंधी और ईएनटी समस्याओं की देखभाल.
    •  बुनियादी मौखिक स्वास्थ्य.
    •  बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं
    •  आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं
    •  मानसिक स्वास्थ्य रोगों की जांच और बुनियादी प्रबंधन

    इन जगहों पर चल रहे सेंटर

    • वार्ड 1, चौड़ी बस्ती, कांके रोड
    • वार्ड 2, धावा नगर, गांधी नगर
    • वार्ड 3, सेंदुआर टोली, मोरहाबादी
    • वार्ड 4, बड़गाईं
    • वार्ड 7, गाड़ी गांव पाहन टोली, होटवार
    • वार्ड 9, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, एम टाइप पार्क
    • वार्ड 14, बहू बाजार
    • वार्ड 18, वीर बिरसा नगर, जय रोड
    • वार्ड 19, वर्द्धमान कंपाउंड, लालपुर
    • वार्ड 20, जालान रोड, निगम धर्मशाला
    • वार्ड 25, हरमू पावर हाउस के पास
    • वार्ड 29, पहाड़ी मंदिर के पास, पहाड़ी टोला
    • वार्ड 34, इटकी रोड, टंगरा टोली
    • वार्ड 38, न्यू झारखंड हाई कोर्ट के पास
    • वार्ड 40, सीटीआई कॉलोनी, धुर्वा
    • वार्ड 41, सीआरपीएफ कैंप के पास, भुसरू टीओपी
    • वार्ड 44, डोरंडा कॉलेज के पास, एजी मोड़
    • वार्ड 45, अमरावती कॉलोनी, चुटिया
    • वार्ड 46, कृष्णापुरी, चुटिया
    • वार्ड 47, नामकुम जोरार, पाहन टोली
    • वार्ड 49, बिहारी क्लब के पास, हिनू
    • वार्ड 50, लटंगा टोली, प्रेम नगर
    • वार्ड 52, गन्योर टोली, हटिया
    • वार्ड 53, तुपुदाना चौक के पास, तुपुदाना

    ये भी पढ़ें: बुक बैंक में 19 हजार परिवारों ने दी 2 लाख 75 हजार से अधिक किताबें, पीएम ने भी की सराहना

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची नगर निगम रिम्स लेटेस्ट न्यूज सदर अस्पताल सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक, ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र एवं मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन की दी गई जानकारी
    Next Article अवैध लोहा गोदाम में छापेमारी, चोरी का सामान जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.