Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत
    झारखंड

    पलामू में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 25, 2026Updated:April 25, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क हादसे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक आकाश पांडेय रेहला स्थित आदित्य बिरला केमिकल इंडिया लिमिटेड में काम करते थे। वह अपनी बुलेट से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी गाड़ी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज कि खेत में जा गिरी स्कॉर्पियो

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर खेत में जा गिरी। इस हादसे में आकाश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया।

     स्कॉर्पियो जब्त, जांच जारी

    पड़वा थाना प्रभारी अंकित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक आकाश पांडेय पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के करीबी ईश्वरी पांडेय के पुत्र थे। ईश्वरी पांडेय पलामू दिशा समिति के सदस्य भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार, आकाश पांडेय की शादी साल 2025 के अंतिम महीने में हुई थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

    Also Read : गिरिडीह में निजी स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ का है आरोप

    accident news bike accident BJP Leader Family Breaking news Fatal Accident Fatal Crash highway accident Jharkhand news Medinirai Medical College Padwa Police Station palamu Road Accident Scorpio collision traffic accident Vishnudeo Ram
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी के हाथों का 10 रुपये का नोट बना ‘अनमोल धरोहर’, खरीदने के लिए लगी 1 लाख की बोली!
    Next Article पूर्व मंत्री आलमगीर आलम केस : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई डे-टू-डे सुनवाई

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.