Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व JJMP सदस्य अमरजीत से बदला लेने के लिए उग्रवादियों ने पूरे परिवार पर फायरिंग की,पत्नी और बेटी की मौत
    झारखंड

    पूर्व JJMP सदस्य अमरजीत से बदला लेने के लिए उग्रवादियों ने पूरे परिवार पर फायरिंग की,पत्नी और बेटी की मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमलाः जेजेएमपी उग्रवादी संगठन ने अपने संगठन के पूर्व सदस्य अमरजीत से बदला लेने के लिए पूरे परिवार पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में अमरजीत की पत्नी और उसकी 3 साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल अमरजीत वहां से भाग निकला. घटनास्थल पर रातभर अपनी मां और बहन की लाश के साथ उग्रवादी अमरजीत का बेटा रोता रहा. सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटना को जनावल गांव के कंचन मोड़ के पास उग्रवादियों ने अंजाम दिया. घटना के बारे में बताया जा रह है कि सोमवार की रात को अमरजीत बाइक पर अपनी पत्नी नीति कुजूर और दो बच्चों को साथ लेकर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से जनावल कंचन मोड़ के पास घात लगाए जेजेएमपी के उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

    जिससे मौके पर ही अमरजीत की पत्नी और तीन साल की बच्ची की मौत हो गई. वहीं गोलीबारी में अमरजीत भी गंभीर रूप से घायल है. इसके बावजूद वह अंधेरा का फायदा उठा कर भाग निकला. जिसके बाद अमरजीत का 5 साल का पुत्र वहां पर मां के शव के साथ लिपट कर रात भर रोता रहा. घटना की सूचना मंगलवार को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई. हमले में घायल अमरजीत को पुलिस ने उसके घर जनावल से ही बरामद किया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक चिकित्सालय चैनपुर में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे 2 गोली लगी है, फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है. पुलिस कस्टडी में ही उसे गुमला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि अमरजीत लकड़ा उर्फ अशोक चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल का रहने वाला है. वह पूर्व में जेजेएमपी का उग्रवादी रह चुका है. पिछले साल अक्टूबर महीने में उसने घाघरा थाना क्षेत्र में अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कमांडर सुकरा उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी थी और हत्या के बाद हथियार और लेवी की मोटी राशि लेकर फरार हो गया था. उस वक्त से जेजेएमपी उसकी खोज में थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिनदहाड़े बैंक एटीएम तोड़ने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने दबोचा, पुलिस के हवाले किया
    Next Article अवैध आरा मिल पर वन विभाग ने मारा छापा, इमारती लकड़ियां और मशीन जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.