Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जाम से राहत के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेला-खोमचा और खड़े वाहन हटाए गए
    झारखंड

    जाम से राहत के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेला-खोमचा और खड़े वाहन हटाए गए

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अतिक्रमण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : साकची क्षेत्र में बढ़ते जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए शनिवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान साकची गोलचक्कर से आम बगान चौक तक संचालित हुआ, जिसमें सड़क किनारे लगाए गए ठेला-खोमचा, फुटपाथी दुकानें और दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियां हटाई गईं। कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रशासनिक टीम लगातार लोगों को समझाती और मार्ग से हटाती रही।

    अभियान का नेतृत्व जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ की समस्या दूर करने के लिए उनकी टीम लगातार अभियान चला रही है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्रवाई के दौरान कई ठेला-खोमचा हटाए गए, लेकिन अभियान समाप्त होते ही कई लोग दोबारा सड़क पर सामान सजाने लगे। टीम ने उन्हें चेतावनी देकर फिर से हटवाया।

    सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों को भी हटाने का अनुरोध किया गया, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी कुछ चालकों ने गाड़ी नहीं हटाई। मजबूरन पुलिस ने ऐसे वाहनों की हवा निकालनी शुरू कर दी। अनलॉक हालत में खड़ी बाइकों की हवा भी पुलिस द्वारा निकाली गई, ताकि सड़क पर वाहन बेवजह खड़े न रहें और आवागमन बाधित न हो।

    प्रशासन का कहना है कि साकची में जाम की समस्या को स्थाई रूप से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : सरायकेला में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

    carts and parked vehicles were removed. encroachment removal drive was launched To ease traffic jams जाम से राहत के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान ठेला-खोमचा और खड़े वाहन हटाए गए
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
    Next Article WhatsApp में नया Group Tag फीचर, अब हर यूज़र अपनी पहचान खुद सेट कर सकेगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.