Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 6:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वृन्दाहा जलप्रपात में बिहार से पिकनिक मनाने आए तीन युवक डूबे, दो की मौत एक को स्थानीय लोगों ने बचाया
    झारखंड

    वृन्दाहा जलप्रपात में बिहार से पिकनिक मनाने आए तीन युवक डूबे, दो की मौत एक को स्थानीय लोगों ने बचाया

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: जिला में तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी स्थित वृन्दाहा जलप्रपात में दो युवक डूब गए. बिहार से पिकनिक मनाने आए 3 युवकों में से दो युवक पानी की तेज धार में बह गए. तीसरे युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया. इधर पुलिस एनडीआरएफ की टीम से संपर्क कर डूबे हुए दोनों युवकों की तलाश में जुटी है. इन तीनों युवकों की दोस्ती मोबाइल के मशहूर खेल पबजी खेलने से ऑनलाइन हुई थी.

    हादसे को लेकर बिहार के बाढ़ निवासी सन्नी कुमार ने बताया कि वह अपने अन्य दो मित्रों (बाढ़ निवासी कार्तिक कुमार और नवादा निवासी सिद्धार्थ कुमार के साथ दो दिन पूर्व बिहार के नवादा स्थित ककोलत जलप्रपात में पिकनिक मनाने की योजना बनाई. शुक्रवार की सुबह अपने नवादा स्थित मित्र (सिद्धार्थ) से संपर्क कर वो लोग सुबह ही बाढ़ से निकल गए.

    अपने नवादा के मित्र को साथ लेकर वे करीब नौ बजे ककोलत जलप्रपात पहुंचे. जहां प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया.इसके बाद उन लोगों ने गूगल मैप में किसी अन्य जलप्रपात की खोज की, जिसमें उन्हें कोडरमा के गझंडी में वृन्दाहा नाम के जलप्रपात की जानकारी मिली.

    जिसके बाद उनलोगों ने वहां जाने की योजना बनाई. कोडरमा पहुंचकर उन लोगों ने भोजन किया और स्थानीय लोगों से इस जलप्रपात के बारे में जानकारी ली और वहां निकल लिए. करीब 12 बजे वो वृन्दाहा पहुंचकर नहाने लगे और एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने लगे.इसी बीच उसके एक मित्र का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा.

    उसे डूबता देख सन्नी और उसका एक अन्य मित्र उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा. लेकिन वो दोनों भी उस बहाव में बहने लगे. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से किसी प्रकार सन्नी को बचा लिया गया. लेकिन उनके साथ आए अन्य दो मित्र गहरे पानी में डूब गए. स्थानीय लोगों ने सन्नी को तिलैया थाना पहुंचाया. जहां से उसके और उसके दोस्तों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, 2 बच्चे पाए गए संक्रमित
    Next Article ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर रांची की सड़कों पर कर रहे ठगी,महिला के सोने की चेन ठगा

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026
    झारखंड

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026
    झारखंड

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों की तस्करी की कोशिश, चतरा में दबोचे गए दो दलाल

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.