बोकारो: जिले में अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सघन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने किया. पेटरवार थाना क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने, पेटरवार-दांतू मुख्य सड़क पर जांच के दौरान तीन ट्रैक्टर बिना परिवहन चालान के बालू ले जाते हुए पकड़े गए. इन ट्रैक्टरों को जब्त कर पेटरवार थाना को सौंप दिया गया और संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सीताराम टुडू और पुलिस बल भी शामिल थे.
अवैध बालू के साथ तीन ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौ’त
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

