Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामपुर मोहल्ले में शिक्षक के घर चोरी, तीन चोर कैमरे में कैद
    झारखंड

    रामपुर मोहल्ले में शिक्षक के घर चोरी, तीन चोर कैमरे में कैद

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2024Updated:November 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: शहर के वार्ड नंबर-26, रामपुर मोहल्ले के आदर्श कॉलोनी में बीती रात शिक्षक दिलजीत कुमार के घर चोरी हो गई. चोरों ने दरवाजे का लॉक तोड़ कर घर से नकदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान चुरा लिया. दिलजीत कुमार सपरिवार आदर्श कॉलोनी में सोनू सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं. दो दिन पहले ही वे सपरिवार छठ में शामिल होने के लिए अपने ससुराल भागलपुर गए थे. इसी दौरान रात में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोरों की गतिविधि कैद हुई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान में जुट गई है. तीन में दो चोर का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जबकि तीसरे ने चेहरे पर गमछा बांध लिया है. मामले में शिक्षक ने रिखिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दिलजीत कुमार दुमका जिले में तैनात हैं और मूल रूप से बासुकीनाथ के रहने वाले हैं.

    पहले बिजली का तार काटा, फिर वारदात को दिया अंजाम

    चोरों ने पहले घर और उसके आसपास अंधेरा करने के लिए बिजली का चार काट दिया. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया. कैमरे का भी तार काट दिया, लेकिन डीवीआर में चोरों की सारी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई. दीवार फांद कर चोर घर में घुसे. जबकि दो चोर गेट के बाहर रेकी कर रहे थे. पहले दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई. लेकिन दरवाजा नहीं टूटा तो उसका लॉक तोड़ दिया. घटना की जानकारी पाकर शिक्षक घर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी. चोरों ने घर से 43 हजार 200 रुपए नकद, सोने का दो मंगलसूत्र, सोने की चार जोड़ा कनबाली और सोने की एक अंगुठी चुराया है.

    अंगुठी अंजाम अंधेरा आदर्श कॉलोनी आसपास चुराया चेहरे पर गमछा बिजली मंगलसूत्र रामपुर मोहल्ले शिक्षक सोने की चार जोड़ा कनबाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयोगी आदित्यनाथ के खिलाफ अहमदाबाद में शिकायत दर्ज, जानें क्या है मामला
    Next Article ड्रीम 11 विजेता से लूट की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.