Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा में तीन आतंकी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा में तीन आतंकी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जम्मू। आतंकवाद विरोधी दिवस पर जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तीन आतंकवादी पकड़े गए हैं। पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ जारी है। इन आतंकियों के पकड़े जाने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस ऑपरेशन को सेना की 28 आरआर द्वारा सफल बनाया गया।

    बता दें कि कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि सोगम इलाके के जंगल क्षेत्र में आतंकी मौजूद हैं। आनन-फानन में जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान तीनों आतंकी पकड़े गए। कुछ दिन पहले इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। इसके बाद से सुरक्षाबल सतर्क थे।

    हर साल मनाया जाने वाला आतंकवाद विरोधी दिवस इस बार 21 मई को बंद कमरे में मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर इस दिवस पर सभी निवारक उपाय किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सर्कुलर के अनुसार प्रस्तावित किया गया है कि 21 मई को सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में आतंकवाद विरोध की प्रतिज्ञा ली जा सकती है।

    सर्कुलर प्रतिभागियों और आयोजकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और कोरोना महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक सभा से बचने के लिए की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे अपने कमरों अथवा कार्यालयों में आतंकवाद विरोध की प्रतिज्ञा लें।

    anti terrorism day kupwara jammu kashmir Latest news National news Online news terrorists
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : वैशाली में क्‍वारंटाइन केन्द्र में प्रवासी मजदूर ने की आत्महत्या
    Next Article बिहार : जमुई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

    Related Posts

    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    Latest Posts

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.