Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 12:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद
    खूंटी

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 4, 2025Updated:July 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PLFI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी पुलिस ने PLFI को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने संगठन के तीन उग्रवादियों को धर दबोचा है। इन उग्रवादियों को खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी जंगल में आज यानी शुक्रवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर स्टेशन टोली का रहने वाला गेंद्र बारला उर्फ लादेन (28), गुमला के कामडरा थाना क्षेत्र के रामतोलया महुआ टोली गांव का रहने वाला असीम टोपनो (20) और अजीत टोपनो उर्फ डुडा (26) शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, PLFI का पर्चा और मोबाइल फोन बरामद किया है। इस बात का खुलासा खूंटी के पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो ने मीडिया के सामने किया।

    SP मननीष टोप्पो ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को भोरे-भोर उन्हें इंफॉर्मेशन मिली कि बकसपुर झंडा टोंगरी जंगल में प्रतिबंधित PLFI उग्रवादी संगठन के सदस्य किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उनके पास हथियार भी है। इसके बाद SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा की देखरेख में छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त जंगल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने हथियार, गोली एवं PLFI संगठन का पर्चा जब्त कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    SP ने खुलासा किया कि लगभग डेढ़ महीने पहले बीते 26 मई की रात में रनिया थाना क्षेत्र के रामजय गांव के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे एक रोड रोलर को जलाने की घटना में गिरफ्तार लोग शामिल थे। इस वारदात को इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार गेंद्र बारला उर्फ लादेन का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ खूंटी के कर्रा थाना में पांच साल पहले साल 2020 में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में एक मामला कांड संख्या 58/ 20 दर्ज है। इस मामले में गिरफ्तार कर उसे जेल भी भेजा गया था। लेकिन जेल से निकलने के बाद वह फिर से PLFI की ताकत बढ़ाने में जुट गया था।

    Also Read : ED को अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों से मिले 15 लाख कैश और अवैध कारोबार के कागजात

    arms and other items recovered PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार Three PLFI militants arrested हथियार सहित अन्य सामान बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज
    Next Article चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    Related Posts

    झारखंड

    ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    April 20, 2026
    झारखंड

    झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये

    April 20, 2026
    कोडरमा

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026
    Latest Posts

    ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    April 20, 2026

    झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये

    April 20, 2026

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026

    महिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    April 20, 2026

    राहुल गांधी ने कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया: भाजपा सांसद रेखा शर्मा का तीखा हमला

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.