Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 10:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में BJP नेता के बेटे समेत तीन की गई जान
    झारखंड

    स्कॉर्पियो और ट्रक की भीषण टक्कर में BJP नेता के बेटे समेत तीन की गई जान

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के कोकर इलाके में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग बेतरह रूप से जख्मी हो गए है. यह हादसा रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास की है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई.

    मृतकों में सरायकेला-खरसावां के BJP नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा (22 वर्षीय), खरसावां के बुरुडीह निवासी पृथ्वी सहदेव (19 वर्षीय) और चाईबासा निवासी सुरजीत सिंकू (20 वर्षीय) शामिल हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक और जख्मी युवक गम्हरिया से रांची लौट रहे थे. अग्नि बेसरा, जो अपने पिता का हालचाल जानने के लिए गम्हरिया से रांची जा रहे थे, हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में अपने दोस्तों पृथ्वी सहदेव और सुरजीत सिंकू के साथ थे. तो वहीं तीन अन्य युवक रांची में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इस हादसे के बाद पृथ्वी और सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अग्नि को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    इस हादसे में घायल हुए तीन अन्य युवकों को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. यह हादसा भाजपा नेता बास्को बेसरा के परिवार के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुआ है, क्योंकि उन्होंने महज सात महीने पहले अपने छोटे बेटे अनमोल बेसरा को भी एक सड़क दुर्घटना में खो दिया था. परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो की गति अत्यधिक थी. जिससे चालक बेकाबू खो बैठा और वाहन सीधे खड़े ट्रक से टकरा गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच जारी है.

    Also Read : होली का सबसे पॉपुलर गीत, 43 साल बाद भी इस गाने के बिना अधूरा है जश्न… 

    Agni Besra Basco Besra BJP leader chaibasa critical condition crushed Gamharia hospital incident Kharsawan Kokar Prithvi Sadeo ranchi Road Accident Saraikela-Kharsawan Scorpio severely injured Surjeet Sinku three youths truck Wedding Ceremony अग्नि बेसरा अस्पताल कोकर खरसावां गंभीर हालत गम्हरिया चकनाचूर चाईबासा ट्रक तीन युवक पृथ्वी सहदेव बास्को बेसरा बीजेपी नेता बेतरह जख्मी रांची शादी समारोह सड़क दुर्घटना सरायकेला-खरसांवा सुरजीत सिंकू स्कॉर्पियो हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली का सबसे पॉपुलर गीत, 43 साल बाद भी इस गाने के बिना अधूरा लगता है त्योहार … 
    Next Article झारखंड कैबिनेट @12 मार्च : किन-किन 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

    April 28, 2026
    झारखंड

    चार घंटे की वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना, विधायक जयराम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    April 28, 2026
    Uncategorized

    डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट

    April 28, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

    April 28, 2026

    चार घंटे की वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना, विधायक जयराम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    April 28, 2026

    डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश रद्द

    April 28, 2026

    खूंटी DC की आम जनता को लेकर बड़ा कदम, आज से हर मंगलवार शुरू होगी जन सुनवाई

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.