Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jun, 2025 ♦ 5:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJune 28, 2025Updated:June 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित निर्मल नगर (हुयूम पाइप निर्माण नगर) में शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान और छप्पर अचानक ढह गया। इस हादसे में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं और छत की बांस-रोला सड़ चुके थे। शनिवार सुबह अचानक पूरा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर के भीतर सो रहे रेणुका दास (82), उनका बड़ा बेटा विनोद दास (47) और छोटा बेटा पविर दास (40) मलबे में दब गए।

    चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। तीनों को तुरंत टेंपो के जरिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    रेणुका दास का हाथ और पैर टूट गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके चचेरे भाई उज्जवल दास ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। दोनों बेटे मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं और रेणुका दास को वृद्धा पेंशन भी नहीं मिलती।

    परिवार वर्षों से मिट्टी और खपड़े के पुराने, जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है।

    Also Read : ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन 

    Also Read : नवविवाहिता की ग’ला दबाकर ह’त्या, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

    Also Read : एक ही परिवार के छह लोग अचानक हुए बीमार, खाने में खाया था देशी मशरूम

    Also Read : ‘बॉस’ के लिए लोगों को ठगने वाला SSB जवान चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Also Read : Bajaj Chetak 3001 vs Suzuki e Access : एक दूसरे को टक्कर दे रहे ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर

    Also Read : इंग्लैंड की सड़कों पर भोजपुरी गाना बजा थिरके ईशान किशन

    dilapidated house disaster relief elderly woman injured heavy rainfall house accident Hume Pipe Construction Nagar injured family jamshedpur Jamshedpur rain mishap Jharkhand news local administration MGM Hospital Monsoon havoc mud house collapse incident Nirmal Nagar Renuka Das roof collapse Sitaramdera police station area Weather Related Accident आपदा राहत एमजीएम अस्पताल कच्चा मकान ढहने की घटना घायल परिवार छप्पर गिरा जमशेदपुर जमशेदपुर बारिश हादसा जर्जर मकान झारखंड समाचार निर्मल नगर बारिश का कहर बुजुर्ग महिला घायल भारी बारिश मकान हादसा मौसम जनित दुर्घटना रेनुका दास सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थानीय प्रशासन हुयूम पाइप निर्माण नगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीरज चोपड़ा ने फिर हासिल किया विश्व रैंकिंग में पहला स्थान, अरशद नदीम चौथे स्थान पर
    Next Article विधानसभा चुनाव के लिए EVM की जांच पूरी, 85% मशीनें मतदान के लिए तैयार

    Related Posts

    गिरिडीह

    तेज रफ्तार कंटेनर पेड़ से टकराया, तीन हिस्सों में बंटा

    June 28, 2025
    ट्रेंडिंग

    भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौ’त, दर्जनभर जख्मी

    June 28, 2025
    क्राइम

    एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, CISF ने युवक को दबोचा

    June 28, 2025
    Latest Posts

    तेज रफ्तार कंटेनर पेड़ से टकराया, तीन हिस्सों में बंटा

    June 28, 2025

    भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौ’त, दर्जनभर जख्मी

    June 28, 2025

    एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, CISF ने युवक को दबोचा

    June 28, 2025

    वीरों की इस धरती से एक बार फिर ‘हूल’ होगा : चंपई सोरेन

    June 28, 2025

    डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने के खिलाफ एआईएसएफ का विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    June 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.