Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा : अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत
    झारखंड

    लोहरदगा : अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा। जिला में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई है। जिसमें दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति की बिजली के करंट से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घर में शोक का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों ही घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई है. एक ही दिन में तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम है।

    लोहरदगा-भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ में भंडरा थाना क्षेत्र के पझरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान भंडरा के पझरी गांव निवासी चुन्नी मिश्रा के पुत्र सुजीत मिश्रा के रूप में हुई है। जिला के कैरो थाना क्षेत्र के उतका गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से उतका गांव निवासी रमजान अंसारी के पुत्र साहिल अंसारी की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

    वहीं जिला के कुड़ू थाना क्षेत्र के दोबा गांव में खेत से सब्जी तोड़ने के क्रम में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. दोबा गांव निवासी स्वर्गीय निर्दोष लकड़ा का पुत्र विनोद लकड़ा अपने खेत में सब्जी लाने के लिए गया हुआ था तभी खेत से होकर गुजरे बिजली तार की चपेट में वह आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। खेतों में सिंचाई के के लिए लगाए गए बिजली तार की चपेट में आने से फिर एक बार फिर एक व्यक्ति की जान चली गई है। अब तक इस प्रकार की घटनाओं में साल 2022 में यह पांचवीं मौत है। वहीं इसके अलावा अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : सुकमा में नक्सलियों ने की ग्रामीण किराना व्यापारी की हत्या
    Next Article चाईबासा : नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर पुलिस को खुली चुनौती दी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.