Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 5:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्रों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्रों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रजरप्पा (रामगढ़)। झारखंड के रामगढ़ जिले के बोकारो मुख्य मार्ग के मुरुबंदा गांव के पास रविवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों छात्र गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। तीनों छात्रों को तैरना नहीं आता था। इस वजह से तीनों छात्र तालाब में डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रजरप्पा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है।

    इधर, तीन छात्रों के डूबने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तालाब के और दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तीनों छात्रों को निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। तीनों की मौत हो चुकी थी। इस दौरान देखते ही देखते तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधा घंटा तक एनएच पर आवागमन ठप रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को सदर अस्पताल पहुंचाया। एनएच से जाम हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

    जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बोकारो के अंकित कुमार, गिरिडीह के अभिषेक कुमार और धनबाद के कतरास के रोहन मालाकार के रूप में हुई है। तीनों इंजीनियरिंग कॉलेज मुरुबन्दा में इलेक्ट्रिशियन की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि तीनों युवकों का शव करीब एक घंटा तक पानी के अंदर ही था। इसके कारण तीनो की मौत हो गई।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : शादी की जिद कर रही प्रेमिका को नशे में धुत प्रेमी और उसके दोस्त ने मिलकर की हत्या
    Next Article रांची : सुकुरहुटु में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

    September 12, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025
    Latest Posts

    चुनाव आयोग ने मीडिया अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की, भ्रामक जानकारी से निपटने पर दिया जोर

    September 12, 2025

    30 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 12, 2025

    पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

    September 12, 2025

    CM हेमंत सोरेन को रिसालदार शाह बाबा उर्स में शामिल होने का दिया निमंत्रण

    September 12, 2025

    एशिया कप 2025 : भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले IPL अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कहा…

    September 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.