Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, रंगदारी नहीं मिली तो मचाया था आतंक
    झारखंड

    भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, रंगदारी नहीं मिली तो मचाया था आतंक

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2026Updated:April 11, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फायरिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता स्वप्न कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने रंगदारी नहीं मिलने पर दहशत फैलाने के लिए यह वारदात की थी। घटना 7 अप्रैल की सुबह करीब 6:55 बजे हुई थी, जब अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में हड़कंप मचा दिया था।

    तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा, प्रेम कुमार सिंह उर्फ जॉनी उर्फ प्रेम बच्चा और राजू कुमार उर्फ राजू टकला शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में भरी 4 जिंदा गोलियां और एक स्कूटी बरामद की है।

    एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

    जिला पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। भाजपा नेता स्वप्न कुमार दास के आवेदन पर आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

    एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से प्रेम कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है, जबकि राजू कुमार नीमडीह क्षेत्र का निवासी है और फिलहाल सालडीह बस्ती में रह रहा था।

    छापेमारी टीम ने तेजी से किया खुलासा

    छापेमारी दल में एसडीपीओ, आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    Also Read : महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य पर बैठक, DC ने दिए अहम निर्देश

    Adityapur shooting incident BJP leader attack Jharkhand Breaking News India Country Made Pistol Seized Crime news Jharkhand criminal gang busted extortion firing case India Jharkhand police action latest Jharkhand news police raid India Seraikela firing case Swapna Kumar Das three criminals arrested Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर फोकस, देवघर DC-SP ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article गैंगस्टर प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ऑपरेशन तेज, SSP बोले- जल्द होगा बड़ा एक्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.