Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबा बैद्यनाथ धाम में नवान्न पर्व पर उमड़ी भक्तों की भीड़, नई फसल अर्पित करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ धाम में नवान्न पर्व पर उमड़ी भक्तों की भीड़, नई फसल अर्पित करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबा बैद्यनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar :  बाबा बैद्यनाथ धाम में रविवार को नवान्न पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही कांवड़िया पथ से लेकर गर्भगृह तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों श्रद्धालु अपनी खेतों की पहली फसल लेकर बाबा को अर्पित करने पहुंचे।

    भक्तों ने साकल जिसमें चावल, गुड़, घाघरा, मूली और नई फसल की अन्य उपज शामिल होती है—बाबा को समर्पित किया। स्थानीय पुरोहितों के अनुसार, नई फसल भगवान को अर्पित करने की यह परंपरा सदियों पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि इससे वर्षभर अच्छी उपज, घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

    नवान्न पर्व के दौरान दुमका, गोड्डा, जमुई, बांका, गिरिडीह समेत आसपास के जिलों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचे। गर्भगृह में जल, बेलपत्र और नए अनाज अर्पित करते समय मंदिर परिसर घंटियों और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा।

    भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए और प्रवेश-निकास मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई, जिससे भक्तों की आवाजाही सुचारू रूप से चलती रही।

    मंदिर के साथ-साथ देवघर के घर-घर में भी नवान्न पर्व की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने बाबा को नई फसल अर्पित करने के बाद ‘भुजदान’ की परंपरा निभाई, जिसमें गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

    Also Read : ‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल को मिला बड़ा मौका, एकता कपूर ने ऑफर किया पहला टीवी शो

     

    offering the new harvest. Thousands of devotees gathered at Baba Baidyanath Dham on the occasion of Navan festival
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल को मिला बड़ा मौका, एकता कपूर ने ऑफर किया पहला टीवी शो
    Next Article नगर परिषद भवन और मैरेज हॉल निर्माण की मांग, मंत्री सुदीव्यू कुमार सोनू को सौंपा गया आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.