Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 10:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को किया गया रिप्लेस, जानें क्यों
    खेल

    मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को किया गया रिप्लेस, जानें क्यों

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 1, 2025Updated:May 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2025 के सीजन में एक बड़ा झटका 24 साल के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर के रूप में लगा है. जो चोटिल होने की वजह से इस सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं. विग्नेश पुथुर का ये डेब्यू आईपीएल सीजन था, जिसमें उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया था. मुंबई इंडियंस ने विग्नेश पुथुर के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया है.

    इनको बनाया गया MI स्क्वाड का हिस्सा

    विग्नेश पुथुर के बाहर होने के साथ मुंबई इंडियंस ने अब आईपीएल 2025 सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए लेग स्पिनर रघु शर्मा को अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है. रघु घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी टीम की तरफ से खेले हैं. जिसमें उन्होंने 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 19.59 के औसत से कुल 57 विकेट हासिल किए हैं. जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 7 विकेट है. वहीं रघु शर्मा ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 9 मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं. रघु ने अब तक तीन टी20 मैच भी खेले हैं और इसमें वह तीन विकेट लेने में कामयाब हुए हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने रघु शर्मा को उनके 30 लाख रुपए के बेस प्राइज में अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है. वहीं विग्नेश पुथुर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने कुल 5 मैच खेले जिसमें वह 18.17 के औसत से 6 विकेट लेने में कामयाब रहे.

    RR से है MI का अगला मुकाबला

    हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2025 के सीजन में खेल रही मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती कुछ मुकाबले भले ही उम्मीद के अनुसार नहीं रहे लेकिन पिछले 5 मैचों में लगातार जीत हासिल करने के साथ मुंबई की टीम ने शानदार वापसी की है. जिसमें वह प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है. वहीं मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन में खेलना है जो एक मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

    Also Read : ‘Modi bro… Meri Ammi ko shikaayat lagao gay?’, इंस्टाग्राम बैन पर पाक एक्टर का कमेंट वायरल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी समारोह में शामिल किशोर की ह’त्या, इलाके में सनसनी
    Next Article जाति जनगणना फैसले का आजसू ने किया स्वागत, कहा – ऐतिहासिक कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.